एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: प्रशांत किशोर, योगेंद्र यादव समेत अन्य लोगों ने क्या कहा, कितनी सीटें जीत रही BJP

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव में लगातार बीजेपी 400 सीटें जीतने का दावा कर रही है, इस बीच प्रशांत किशोर और योगेंद्र यादव ने अपना-अपना आकलन बताया है.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा में चार चरणों की वोटिंग हो चुकी है. अब तक हर पार्टी अलग-अलग दावे कर खुद को मजबूत बता रही है. बीजेपी भी लगातार 400 सीट जीतने का दावा कर रही है. इस बीच प्रशांत किशोर और योगेन्द्र यादव समेत कई विश्लेषक भी बीजेपी के सीटों का अनुमान लगा रहे हैं.

चार चरणों की वोटिंग के बाद बीजेपी 400 पार का नारा बुलंद कर रही है तो वहीं कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष कह रहा है कि मोदी सरकार की विदाई तय है. ऐसे में योगेंद्र यादव का दावा विपक्ष को खुश तो बीजेपी की चिंता बढ़ा सकती है.

योगेंद्र यादव क्या कह रहे हैं?

योगेंद्र यादव ने कहा कि बीजेपी सोच रही है उसको 2019 से भी बड़ी जीत मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं होने जा रहा है. मैंने स्थिति का जायजा ग्राउंड पर जाकर लिया है. जब नतीजे आएंगे तो बीजेपी 250 सीटों से भी कम जीतेगी. वहीं पूरे NDA को मिला लें तो वो 268 सीटों तक जाएगी. योगेंद्र यादव ने कहा कि मैं साफ कहता हूं कि NDA सत्ता में नहीं आएगी. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है बहुमत भी नहीं साबित कर पाएगी.

बीजेपी को करीब 300 सीटें मिल सकती हैं- प्रशांत किशोर

वहीं जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने इस बार विपक्ष को भी मजबूत बताया है. हालांकि उन्होंने जीत का दावेदार बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए को ही बताया है. प्रशांत किशोर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु और आंध्र जैसे राज्यों में फायदा होगा. प्रशांत किशोर का दावा है कि इन राज्यों में पार्टी की सीटें बढ़ सकती हैं. उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी को करीब 300 सीटें मिल सकती हैं.

पीके ने कहा कि भले ही बीजेपी के प्रदर्शन को लेकर तमाम टिप्पणियां और बहस जारी है, लेकिन मुझे उत्तर और पश्चिम में भाजपा की सीटों में कोई सार्थक गिरावट नहीं दिख रही है. लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के प्रदर्शन को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि बीजेपी की ओर से एनडीए के 400 सीटें जीतने का दावा जमीनी स्तर पर सही साबित होता नहीं दिख रहा है. 370 सीटों के आंकड़े को पार करने के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले के बयानों पर विचार करते हुए प्रशांत किशोर ने भाजपा की सीट संख्या इसी के आसपास रहने की बात कही है.

विपक्षी पार्टियां कितनी सीटें दे रही हैं?

वहीं विपक्षी पार्टियों की बात करें तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जो अब तक 400 पार का नारा दे रहे थे, वो अब नारे को नहीं दोहरा पा रहे हैं. अखिलेश ने कहा कि देश की कुल सीटों में बीजेपी केवल 143 सीटें जीत रही है. शायद ये भी ज्यादा है. जनता इनको 140 सीटों के लिए तरसा देगी.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यदि भाजपा 400 पार बोल रही है, तो ऐसा मुमकिन नहीं है, अगर ऐसा हुआ तो समझिए कुछ गड़बड़ है, इनकी 200 से ज्यादा सीटें नहीं आ रहीं. इससे ज्यादा सीटें आती हैं तो समझो ये कुछ गड़बड़ी कर रहे हैं.

अंतरिम जमानत पर बाहर चल रहे सीएम केजरीवाल ने कहा कि तीन महीने पहले तक लगता था कि इनकी 400 से ऊपर ही सीटें आएंगी. अचानक तीन महीने में इतनी सारी बड़ी घटनाएं घटती जा रही हैं. देश में शर्त इस बात की नहीं लग रही है कि 400 सीटें आएंगी कि नहीं आएंगी. शर्त इस बात की लग रही है कि 250 सीटें आएंगी या नहीं. ये क्या है. यह चमत्कार है. यह ऊपर वाले की कृपा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget