एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए बने कितने मतदान केंद्र, जानें

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव आयोग ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं. आयोग ने आगे बताया कि इस समय 97 करोड़ रजिस्टर्ड वोटर हैं.

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव आयोग ने शनिवार (16 मार्च, 2024) को बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 में वोटिंग के लिए 10 लाख से ज्यादा मतदान केंद्र होंगे. संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे और मतदान के दौरान पूरी निगरानी की जाएगी. मतदान केंद्रों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान तैनात किए जाएंगे. 

इलेक्शन कमीशन के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि 17वीं लोकसभा का कार्यकाल जून 2024 का खत्म होगा. उन्होंने कहा कि इस देश में 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं, 10.5 लाख से अधिक मतदान केंद्र हैं और 55 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा. 

2019 में बनाए गए थे 10 लाख मतदान केंद्र

2019 लोकसभा चुनाव में लगभग 10 लाख मतदान केंद्र बनाए गए थे. वहीं, 2014 में 9 लाख मतदान केंद्र बने थे. 2019 में कुल मतदाता 90 करोड़ के करीब थे. इनमें 1.5 करोड़ मतदाताओं की उम्र 18-19 साल के करीब थी. 2014 लोकसभा चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 81.4 करोड़ थी.

2019 में अलग-अलग राज्यों की पुलिस और होमगार्ड के 20 लाख से ज्यादा जवान चुनावी ड्यूटी में नियुक्त किए गए थे. पैरामिलिट्री फोर्स के 3 लाख जवान इस काम में नियुक्त हुए थे. भारत के इतिहास में किसी भी चुनाव में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी नियुक्त किए गए थे.

गृह मंत्रालय ने पैरामिलिट्री फोर्स की 3000 कंपनियों के 3 लाख से ज्यादा जवानों को 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सुरक्षा के लिए नियुक्त किया था. अलग-अलग फेज में सुरक्षाकर्मियों को अलग-अलग जगहों पर भेजा गया था. सुरक्षाकर्मियों को नियुक्त करने का उद्देश्य कानून व्यवस्था बनाए रखने और निष्पक्ष चुनाव कराने के अलावा लोगों के अंदर चुनाव के प्रति विश्वास पैदान करने का था.

7 चरण में हुए थे 2019 के चुनाव
2019 में लोकसभा चुनाव में मतदान 7 चरण में हुआ था और चुनाव के नतीजे 23 मई को जारी हुए थे. पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को हुआ था. दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल, तीसरे चरण का मतदान 23 अप्रलै, चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल, पांचवें चरण का मतदान 6 मई, छठे चरण का मतदान 12 मई, सातवें और आखिरी चरण का मतदान 19 मई को हुआ था. लोकसभा चुनाव के साथ 4 राज्यों (अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा) में विधानसभा चुनाव भी हुए थे.

ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले MP में BJP को बड़ा झटका, इस सांसद ने छोड़ी पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
Asia Cup: भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, भारत के एक बड़े रेस्क्यू मिशन पर बेस्ड है फिल्म
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, जबरदस्त है पहली झलक

वीडियोज

Aniruddhacharya Statement: 'पूकी बाबा' का ज्ञान...अब 'हिन्दू-मुसलमान'!
आ गए नंदलाला.. देशभर में जन्माष्टमी की धूम। Janamashtami
NEPAL FLASH FLOOD UPDATE: नेपाल में नई चेतावनी डराने वाली... ABPLIVE
Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
Asia Cup: भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, भारत के एक बड़े रेस्क्यू मिशन पर बेस्ड है फिल्म
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, जबरदस्त है पहली झलक
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
Milk Storage: फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 रुपये की बचत
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 की बचत
Embed widget