Lok Sabha Elections 2024: हिंदी भाषी राज्यों में इंडिया या NDA, किसका रहेगा दबदबा? देखिए क्या कहते हैं आंकड़े
Lok Sabha Elections 2024 Date: हिंदी भाषी राज्यों में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ दिखाएगा अपना दम या फिर सत्ताधारी एनडीए लहराएगा अपना परचम. आइए आंकड़ों की नजर में देखते हैं किसका पलड़ा भारी दिख रहा है.

Lok Sabha Elections: दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की 18वीं लोकसभा के लिए अगले साल 2024 में होने वाले आम चुनाव की रेस तेज हो चुकी है. विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस (INDIA) और नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (NDA) अपनी चुनावी बिसात को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं. पिछले सभी लोकसभा चुनाव पर नजर डाली जाए तो देश को सर्वाधिक प्रधानमंत्री देने वाले सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश सहित अन्य हिंदी भाषी राज्यों का केंद्र की सरकार के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहता है.
इस लिहाज से देखा जाए तो उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तराखंड की सीटों से ही केंद्र की सत्ता की सीढ़ी निकलती है. अब देखने वाली बात यह होगी इन राज्यों में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ दिखाएगा अपना दम या फिर सत्ताधारी एनडीए अपना परचम लहराने में कामयाब होगा. आइए आंकड़ों की नजर में देखते हैं किसका पलड़ा भारी दिख रहा है.
इन राज्यों में बीजेपी ने अकेले जीतीं थीं 156 सीटें
इन सात राज्यों में कुल 204 लोकसभा सीटें हैं जिनमें उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक (80), मध्य प्रदेश में (29), राजस्थान में (25), बिहार में (40), छत्तीसगढ़ में (11), झारखंड में (14) और उत्तराखंड में (5) लोकसभा सीटें हैं. बीजेपी ने पिछले चुनाव 2019 अकेले दम 156 सीटें जीतीं थीं. जबकि एनडीए के खाते में 180 सीटें आईं थीं. वहीं दूसरी ओर यूपीए और अन्य दलों को मात्र 24 सीटें ही मिलीं थीं. इस बार नीतीश को मिलाकर देखे तों बिहार में एऩडीए की सीटें कम हो रही हैं. बीजेपी के अलावा यूपी में सहयोगी दल अपना दल ने 2, बिहार में नीतीश कुमार की जेडयू (16) और रामबिलास पासवान की लोकजन शक्ति पार्टी (लोजपा) ने 6 सीटों पर जीत हासिल की थी.
इस बार बीजेपी को इन राज्यों में 10 सीटों का नुकसान
इस बार नीतीश कुमार दूसरे पाले यानि इंडिया गठबंधन के साथ हैं. बावजूद इसके एनडीए पर कोई खास प्रभाव पड़ता नहीं दिख रहा है. वह इसलिए एनडीए में लोजपा के दोनों गुट, चिराग और चाचा पारसनाथ साथ हैं. इसके अलावा मल्लाह में मुकेश सहनी और जीतनराम भी एनडीए की तरफ झुक गए हैं. बिहार की 40 में से बीजेपी ने अकेले 17 सीटें जीतीं थीं. हालांकि नए समीकरणों के चलते ताजा सर्वे के अनुसार बीजेपी को यूपी में 71 सीटें मिलने के बावजूद 10 सीटों का नुकसान हो रहा है. इस बार इन राज्यों में बीजेपी को 146 सीटें मिलती दिख रही हैं.
बिहार में कम तो यूपी में बढ़ रहीं एनडीए की सीटें
ताजा सर्वे में एऩडीए को बिहार में 24 सीटें तक मिलती दिख रही हैं. वही यूपी में ये आंकड़ा बदलता नजर आ रहा है. यूपी में सर्वे के अनुसार एऩडीए अपने 2014 वाले प्रदर्शन पर लौटता दिख रहा है. आगामी चुनावी में एनडीए को 73 सीटें मिलने की संभावना जतायी गई है. जिसमें बीजेपी को अकेले 71 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है.
मध्य प्रदेश और राजस्थान में ‘इंडिया’ की स्थिति
अभी हाल ही में आये सर्वे की बात की जाए तो एनडीए को मध्य प्रदेश में 29 में से 24 सीटें मिलने की उम्मीद की जा रही है. वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया को 5 सीटें. हालांकि पिछली बार की तुलना में यह बेहतर प्रदर्शन माना जा सकता है, कांग्रेस नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन था. पिछले चुनाव में बीजेपी ने 29 में से 28 सीटें हासिल की थीं. जबकि एकमात्र कांग्रेस को मिली थी. इसी तरह राजस्थान में भी ताजा सर्वे एऩडीए का परचम बुलंद कर रहे हैं. जिसके अनुसार एनडीए को 25 में 21 सीटें मिल रही हैं. वहीं इंडिया के खाते में महज 4 सीटें मिलती दिख रही हैं. पिछली बार बीजेपी को यहां 24 सीटें अकेले दम मिली थीं. जबकि एक सीट उन्हीं के साथी हनुमान बेनीवाल को मिली थी.
छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड में एनडीए की स्थिति
पिछले लोकसभा चुनाव 2019 की ही तरह इस बार भी इन राज्यों में एऩडीए विपक्षी महागठबंधन इंडिया की तुलना में भारी दिख रहा है. ताजा सर्वे की बात करें तो छत्तीसगढ़ में 11 में से 7 सीटें एनडीए के खाते में और 4 इंडिया गठबंधन के पक्ष में जा रही हैं. झारखंड में एऩडीए को 14 में 13 सीटें मिल रहीं हैं. इंडिया को मात्र एक सीट मिलती दिख रही है. वहीं पिछले 2019 लोकसभा चुनाव की तरह उत्तराखंड में एनडीए (बीजेपी) विपक्षियों का सूपड़ा साफ करते दिख रही है. बीजेपी को इस बार भी 5 सीटें मिल रही हैं.
ये भी पढ़ेंः INDIA Vs NDA : ‘INDIA’ ने खींची कमान NDA से सुपर संग्राम ! | Lok Sabha election 2024
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL

















