एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 22 साल पहले नरेंद्र मोदी ने हासिल की थी पहली चुनावी जीत, Video शेयर कर लिखा- तब से आज तक...

Lok Sabha Elections 2024: नरेंद्र मोदी पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर 2002 में विधायक बने थे. इसके बाद वह मुख्यमंत्री बने और 2014 में प्रधानमंत्री बने. उन्होंने अपने पहले चुनाव का वीडियो शेयर किया है.

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह चुनाव के लिए अपना पर्चा दाखिल करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो 2002 गुजरात विधानसभा चुनाव का है. आज से ठीक 22 साल पहले 24 फरवरी के दिन नरेंद्र मोदी ने पहली बार किसी चुनाव के लिए उम्मीदवार के रूप में अपना पर्चा दाखिल किया था. यह वीडियो साझा करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि संयोग से वह दो दिन के लिए गुजरात में हैं और राजकोट में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे. उन्होंने राजकोट से ही अपना पहला चुनाव लड़ा था.

वीडियो शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा "राजकोट के लिए हमेशा मेरे दिल में खास जगह रहेगी. इस शहर के लोगों ने ही मेरे ऊपर विश्वास जताया था और मुझे पहली बार चुनाव जिताया था. तब से लेकर अब तक मैंने जनता जनार्दन की उम्मीदों के साथ न्याय करने के लिए काम किया है. यह भी सुखद संयोग है कि मैं आज और कल गुजरात में रहूंगा और एक कार्यक्रम राजकोट में है. यहां मैं पांच एम्स देश को अर्पित करूंगा."

24 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मोदी ने भरा था पर्चा
यह वीडियो सबसे मोदी अर्काइव नाम के एक हैंडल पर शेयर किया गया था. यह हैंडल तस्वीरों और वीडियो के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफर को दिखाता है. इस हैंडल पर पीएम मोदी से जुड़े ऑडियो रिकॉर्डिंग, पत्र, अखबार की कटिंग और अन्य चीजें शेयर की जाती हैं. पीएम मोदी का यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया "आज से ठीक 22 साल पहले 24 फरवरी 2002 को नरेंद्र मोदी पहली बार एक विधायक के रूप में गुजरात की विधानसभा का हिस्सा बने थे. उनकी इस जीत ने न सिर्फ गुजरात बल्कि पूरे देश और दुनिया के लिए नए दौर की शुरुआत की."

विधायक बनने के चार महीने बाद मुख्यमंत्री बने थे मोदी
मोदी अर्काइव हैंडल की पोस्ट पर आगे लिखा गया "चार महीने बाद उन्होंने भूंकप से आई आपदा के बीच मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली. वह राजनीतिक प्रबंधन और चुनाव के दौरान पार्टी को आगे ले जाने में कुशल थे. कई चुनावी नारे और रणनीतियों, जिन्होंने 1990 के दशक में बीजेपी को राष्ट्रीय राजनीति का परिदृश्य बदलने में मदद की, उन्हें मोदी ने ही बनाया था. हालांकि, तब तक नरेंद्र मोदी ने कोई लोकप्रिय चुनाव नहीं लड़ा था, लेकिन जब उनकी परीक्षा हुई तो उनकी लोकप्रियता हमेशा उनके साथ थी. मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी 14,724 वोट के अंतर से जीते.इस जीत ने उनके मुख्यमंत्री पद के दावे को और मजबूत किया."

पहला चुनाव जीतने के बाद क्या बोले थी मोदी?
पहला चुनाव जीतने के बाद नरेंद्र मोदी ने कहा था "आखिरकार राजकोट ने मुझे विधायक के रूप में चुना है. मैंने राजकोट के लोगों से अपील की थी कि मुझे कसकर पकड़ कर रखें और मुझे जाने न दें. मुझे अग्नि परीक्षा देने दें. मुझे उम्मीद नहीं थी कि राजकोट के लोग मुझे अच्छे अंकों के साथ पास करेंगे."

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections: हिमाचल कांग्रेस में तेज हुई चुनावी हलचल, टिकट के तलबगारों से मिलेंगे स्क्रीनिंग कमेटी अध्यक्ष भक्त चरण दास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget