एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: उत्तराखंड में कांग्रेस करने जा रही है पदयात्रा, क्या उसको मिलेगा इसका कुछ फायदा, जानिए क्या है प्लान

Congress Padyatra Uttarakhand: कांग्रेस उत्तराखंड में पदयात्रा का प्लान बना रही है. इस पदयात्रा के क्या मायने हैं और कांग्रेस को उसका कितना फायदा मिलेगा आइए जानते हैं.

Congress Padyatra: देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस इस समय हिंदी भाषी राज्यों में अपना वजूद बचाने के लिए संघर्ष कर रही है. उऩ्हीं में एक है, उत्तर प्रदेश से अलग होकर बना पहाड़ी राज्य उत्तराखंड. दो दशक पहले अलग राज्य का दर्जा पाने वाले इस उत्तराखंड में कभी कांग्रेस का वर्चस्व रहा करता था. अब उसी रुतबे को दोबारा हासिल करने के उद्देश्य से कांग्रेस उत्तराखंड में पदयात्रा का प्लान बना रही है.

पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के बाद हरीश रावत ने भी काफी समय तक नारायण दत्त तिवारी की मजबूत विरासत को संभाले रखा था. मगर अब यहां कांग्रेस की स्थिति दिनों दिन बिगड़ती ही जा रही है. यहां का रिकॉर्ड रहा है कि एक बार की राज्य सरकार दूसरी बार रिपीट नहीं होती थी. मगर इस मिथक को भी अब धामी सरकार ने तोड़ दिया. राज्य में लगातार दूसरी बार बीजेपी सत्तासीन हुई है.

बीजेपी ने कर दिया था कांग्रेस का सूपड़ा साफ

अब बीजेपी के सामने अगले वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में 2019 वाला प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है. बीजेपी ने पिछली बार यहां की पांचों सीटें जीत ली थीं. कांग्रेस ने भी बीजेपी के विजय रथ को रोकने के लिए देश के सभी विपक्षी दलों को मिलाकर महागठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस (INDIA) का गठन किया है. बावजूद इसके उत्तराखंड में उसे अकेले दम बीजेपी की चुनौती से पार पाना होगा. इसके लिए उसने यहां की पांचों लोकसभाओं में पदयात्रा करने की योजना बनाई है. 

तीन लोक सभा सीटों का लक्ष्य लेकर चल रही है कांग्रेस

कांग्रेस अपनी इस यात्रा की शुरुआत उत्तराखंड की पांच में से कम से तीन सीट जीतने का लक्ष्य लेकर कर रही है. उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा ने इंडियन एक्सप्रेस समाचार पत्र से बातचीत के दौरान बताया था कि उनकी यह पदयात्रा सभी विधानसभाओं को कवर करेगी. इसमें हम जनता के बीच जाकर अग्निवीर योजना में युवाओं के साथ हुए धोखे के बारे में बताएंगे. इसके अलावा अंकिता भंडारी के मामले को भी जनता के सामने लेकर जाएंगे. हम बताएंगे कि कैसे पुलिस की मिलीभगत से अंकिता भंडारी के केस में वीआईपी को बचाया गया.

राहुल गांधी पूरे देश में कर चुके हैं पदयात्रा

मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पूरे देश में पदयात्रा कर चुके हैं. जिसमें उन्हें जनता का अपार समर्थन मिला था. अब उसी यात्रा को आगे बढ़ाया जाएगा. उत्तराखंड के कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव का कहना था कि बीजेपी की डबल इंजन की सरकार का प्रदेश को तनिक भी फायदा नहीं मिला. राहुल गांधी इस बात से भली भांति परिचित हैं. इसीलिए उन्होंने पदयात्रा में अधिक से अधिक समय देने का वादा किया है.

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस नेता की पोस्ट से सियासी भूचाल! हिमाचल Congress में 'महाभारत' की तैयारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget