एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: हीटवेव से परेशान चुनाव आयोग, इस राज्य में बढ़ा दिया वोटिंग का टाइम, जानें अब कितने बजे होगा मतदान

चुनाव ने बिहार के बाद अब तेलंगाना में मतदान का समय बढ़ाने का फैसला किया है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव देश में ऐसे समय पर हो रहे हैं, जब गर्मी चरम पर है. इसे देखते हुए चुनाव आयोग भी सचेत है. ताजा जानकारी के मुताबिक आयोग ने बिहार के बाद अब तेलंगाना में मतदान का समय बढ़ाने का फैसला किया है. आयोग ने 13 मई को चौथे चरण के लिए निर्धारित लोकसभा चुनावों के लिए तेलंगाना के लोकसभा क्षेत्र और कई विधानसभा सीटों के लिए मतदान का समय बढ़ा दिया है. नए समय के तहत अब मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे की जगह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा. 

राज्‍य में रहेगी लू की स्थिति 

बुधवार को मौसम विभाग (आईएमडी) की तरफ से आए बुलेटिन के अनुसार छह मई तक राज्य के अधिकांश जिलों में लू की स्थिति बनी रहेगी. चुनाव आयोग ने एक नोटिफिकेशन में कहा है कि मतदान के लिए बढ़ाया गया समय 12 लोकसभा क्षेत्रों के सभी विधानसभा क्षेत्रों में लागू होगा. जबकि शेष पांच संसदीय सीटों पर यह समय कुछ विधानसभा क्षेत्रों में लागू होगा. करीमनगर, निजामाबाद, जहीराबाद, मेडक, मल्काजगिरी, सिकंदराबाद, हैदराबाद, चेवेल्ला, महबूबनगर, नगरकुर्नूल (एससी), नलगोंडा और भोंगिर लोकसभा सीटों पर मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक होगा. न्‍यूज एजेंसी पीटीआई की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है. इससे पहले आयोग ने बिहार में मतदान का समय बढ़ाया था.  

कहां-कहां पर है नया नियम 

चुनाव आयोग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक नया समय आदिलाबाद लोकसभा सीट के पांच विधानसभा क्षेत्रों, पेद्दापल्ले सीट के तीन, वारंगल (एससी) सीट के छह, महबुबाबाद (एसटी) सीट के तीन और खम्मम लोकसभा सीट के पांच विधानसभा क्षेत्रों में भी लागू होगा.  राज्य में 17 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं, जिनमें आदिलाबाद, पेद्दापल्ले, करीमनगर, निजामाबाद, जहीराबाद, मेडक, मल्काजगिरी, सिकंदराबाद, हैदराबाद, चेवेल्ला, महबूबनगर, नगरकुर्नूल, नलगोंडा, भोंगिर, वारंगल, महबुबाबाद और खम्मम शामिल हैं. 

क्‍या हुआ था पिछले चुनाव में 

2019 के आम चुनावों में, बीआरएस ने तेलंगाना की 17 में से नौ लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी. हालांकि, विधानसभा चुनावों में पार्टी के झटके के बाद, दलबदल के कारण दो राष्‍ट्रीय दलों को पांच सीटें गंवानी पड़ीं. इनमें नागरकर्नूल से पी रामुलु और जहीराबाद से बी बी पाटिल बीजेपी में शामिल हुए. इससे अलग पेद्दापल्ली से वेंकटेश नेता, वारंगल से पसुनुरी दयाकर और चेवेल्ला से जी रंजीत रेड्डी कांग्रेस में शामिल हुए. 

गृह मंत्री अमित शाह ने 25 अप्रैल को सिद्दीपेट में चुनावी रैली के दौरान भरोसा जताया है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) तेलंगाना में 17 लोकसभा सीटों में से कम से कम 12 सीटें जीतेगी.  वहीं बीजेपी के एक सीनियर लीडर ने कहा है कि पार्टी इस बार डबल डिजिट के आंकड़े तक पहुंचने यानी  कम से कम 10 सीटें जीतने को लेकर आश्वस्त है. 

Telangana Heatwave: तेलंगाना में हीटवेव को लेकर एडवाइजरी जारी, 18 जिलों में येलो अलर्ट, 44 डिग्री की गर्मी करेगी 'टॉर्चर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget