एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव: समाजवादी पार्टी का आरोप, रामपुर में 300 से ज्यादा EVM खराब- डीएम ने कहा अफवाह है

समाजवादी पार्टी ने कहा कि ईवीएम खराबी पर जिला प्रशासन का रवैया बेहद गैरजिम्मेदाराना है और लोगों को मताधिकार से वंचित रखने की साजिश की जा रही है. हालांकि रामपुर के डीएम औंजनेय कुमार सिंह ने इसे अफवाह बताया है.

नई दिल्ली: EVM को लेकर एक बार फिर हंगामा होने के आसार हैं. खबर आ रही है कि रामपुर में 300 EVM मशीनें खराब हो गई हैं. पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट कर इस पर सवाल उठाए हैं.  समाजवादी पार्टी का आरोप है कि शहरी एवं ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में कई मतदान केन्द्रों पर खराब वोटिंग मशीनों के कारण मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित है. हालांकि रामपुर के डीएम औंजनेय कुमार सिंह ने इसे अफवाह बताया है.

समाजवादी पार्टी ने कहा कि जिला प्रशासन का रवैया बेहद गैरजिम्मेदाराना है और लोगों को मताधिकार से वंचित रखने की साजिश की जा रही है. वोटिंग मशीनों के काम न करने की शिकायत पर जिला प्रशासन के अधिकारी हास्यास्पद सफाई दे रहे हैं कि पोलिंग स्टेशन पर तैनात निर्वाचन अधिकारी एवं कर्मचारी प्रशिक्षित नहीं हैं इसलिए ईवीएम चल नहीं पा रहीं. वहीं बीजेपी का कहना है कि हार के डर से समाजवादी पार्टी EVM को मुद्दा बना रही है.

समाजवादी पार्टी केन्द्रीय चुनाव आयोग से मांग करती है कि वह तत्काल रामपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी से जवाबतलब करे और खराब मशीनों को बदलवाकर उनकी जगह नई मशीनें लगवाए ताकि जनता मताधिकार से वंचित न हो. इस मामले में समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से भी मिलने जा रहा है. पार्टी का कहना है कि रामपुर सदर, स्वार टाण्डा, चमरव्वा से बड़ी संख्या में मशीनों के खराब होने की सूचनाएं मिल रही हैं.

हालांकि रामपुर के डीएम औंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि कहीं भी कोई समस्या नहीं है, ये (सपा का आरोप है कि 300 ईवीएम काम नहीं कर रहे हैं) सभी अफवाहें हैं. शुरुआत में कुछ ईवीएम और वीवीपीएटी में परिचालन संबंधी समस्याएं थीं लेकिन सब कुछ जल्दी से हल हो गया, मतदान सुचारू रूप से चल रहा है.

बता दें कि अखिलेश यादव ने इसे लेकर एक ट्वीट भी किया है जिसमें उन्होंने कहा, ''देश भर में EVM खराब हो रहे हैं या EVM से बीजेपी को वोट जा रहे हैं. जीएम कह रहे हैं अधिकारी प्रशिक्षित नहीं हैं. ये आपराधिक लापरवाही है.''

लोकसभा चुनाव 3rd phase: 2014 के चुनावों में यूपी की इन 10 सीटों पर किसने किसको दी थी मात, किनके बीच थी कांटे की टक्कर

लोकसभा चुनाव: यूपी में तीसरे चरण के चुनाव में 24 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले- ADR संतकबीरनगर: कांग्रेस से पर्चा दाखिल करने वाले भालचंद यादव ने मंच से मांगे वोट और नोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget