एक्सप्लोरर

गांधीनगर सीट से अमित शाह ने नामांकन दाखिल किया, राजनाथ सिंह, उद्धव ठाकरे भी रहे मौजूद

Lok Sabha Elections 2019: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने गांधीनगर सीट से नामांकन दाखिल किया. नामांकन दाखिल करने से पहले शाह ने कहा कि मुझे आज 1982 के दिन याद आ रहे हैं, जब मैं यहां (गांधीनगर) के एक छोटे से बूथ का बूथ अध्यक्ष था.

अहमदाबाद: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आज गुजरात के गांधीनगर सीट से नामांकन दाखिल किया. इस सीट पर 1989 से बीजेपी का कब्जा रहा है. नामांकन दाखिल करने से ठीक पहले अमित शाह ने अहमदाबाद में रोड शो किया और उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया.

उन्होंने जनसभा में कहा, ''आज गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के प्रत्याशी के रूप में नांमाकन करने जा रहा हूं. मुझे आज 1982 के दिन याद आ रहे हैं. जब मैं यहां के एक छोटे से बूथ का बूथ अध्यक्ष था.''

अमित शाह ने कहा, ''गांधीनगर से लालकृष्ण आडवाणी, अटल बिहारी वाजपेयी सांसद रहे. मेरा सौभाग्य है कि बीजेपी मुझे यहीं से सांसद बनाने जा रही है.'' उन्होंने कहा कि बीजेपी एक विचारधारा की पार्टी है. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत पर आगे बढ़ने वाली पार्टी है.

उन्होंने कहा, ''आज देश के सामने सवाल है कि देश को सुरक्षा कौन दे सकता है. देश को सुरक्षा सिर्फ नरेन्द्र मोदी और एनडीए की सरकार दे सकती.''

अमित शाह से पहले केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अकाली दल प्रमुख प्रकाश सिंह बादल, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने जनसभा को संबोधित किया. प्रकाश सिंह बादल ने मंच से कहा कि अमित शाह मोदी सरकार में मंत्री बनेंगे.

Lok Sabha Election 2019: गोरखपुर सीट पर होगी कांटे की टक्‍कर, पूर्व राज्‍यमंत्री रामभुआल निषाद को सपा ने बनाया 

अमित शाह बीजेपी के बुजुर्ग नेता एलके आडवाणी के स्थान पर गांधीनगर सीट से चुनाव मैदान में उतरे हैं. आडवाणी इस प्रतिष्ठित लोकसभा क्षेत्र से साल 1998 से ही जीतते रहे हैं. शाह पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं.

गांधीनगर सीट से शाह का नामांकन पत्र दाखिल करना बीजेपी में नयी पीढ़ी के आगे आने का संकेत है. इस सीट पर आडवाणी ने छह बार जीत दर्ज की थी. प्रदेश बीजेपी का मानना है कि शाह के नामांकन से गुजरात में पार्टी में उत्साह बढ़ेगा और उसे राज्य में सभी 26 लोकसभा सीटों पर जीतने में मदद मिलेगी.

विधायक के तौर पर शाह पहले सरखेज क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. इसके बाद वह नारनपुरा क्षेत्र से विधायक रहे. दोनों ही सीटें गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं. गुजरात में सभी 26 सीटों के लिए 23 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख चार अप्रैल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget