एक्सप्लोरर

राहुल गांधी का PM मोदी पर वार, कहा- बीजेपी के घोषणापत्र में अलग-थलग पड़ चुके एक आदमी की आवाज है

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी का घोषणापत्र एक बंद कमरे में तैयार किया गया. यह अलग-थलग पड़ चुके आदमी की आवाज है. बीजेपी ने सोमवार को अपना घोषणापत्र जारी किया था.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने घोषणापत्र को लेकर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र लोगों की सलाह और उसपर चर्चा के बाद तैयार किया गया. जबकि बीजेपी ने बंद कमरे में घोषणापत्र (संकल्प पत्र) तैयार किया, जिसमें सिर्फ एक व्यक्ति की बात है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज की मौजूदगी में बीजेपी ने सोमवार को अपना घोषणापत्र जारी किया था.

राहुल गांधी ने कहा, ''कांग्रेस का घोषणापत्र चर्चा के बाद बनाया गया. यह लाखों सशक्त और बुद्धिमान भारतीयों की आवाज है. बीजेपी का घोषणापत्र एक बंद कमरे में तैयार किया गया. यह अलग-थलग पड़ चुके आदमी की आवाज है, जो अदूरदर्शी है और घमंडी हैं.'

बीजेपी ने संकल्प पत्र में देश के विभिन्न हिस्सों में चरणबद्ध तरीके से घुसपैठियों को निकालने के लिये एनआरसी लागू करने, जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा संबंधी अनुच्छेद 370, 35ए समाप्त करने और अयोध्या में राम मंदिर के शीघ्र निर्माण सहित कई वादे किये हैं.

बीजेपी ने जोर दिया है कि 2022 में जब आजादी के 75 साल होंगे तब आजादी की जंग लड़ने वाले महापुरूषों के सपनों का भारत बनाने के लिए पार्टी ने 75 लक्ष्य तय किये हैं. इनमें कृषि, युवा, शिक्षा, आधारभूत ढांचा, रेलवे, स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था, सुशासन, समावेशी विकास, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक धरोहर का विषय शामिल है.

बीजेपी Vs कांग्रेस: जानें दोनों पार्टियों के घोषणापत्र में क्या कुछ है खास

पार्टी के ‘संकल्प पत्र’ में हाल ही में हुए सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए आतंकवाद के खिलाफ ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने’ की नीति दृढ़ता से जारी रखने पर जोर दिया गया है .

पार्टी ने संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिये संविधान संशोधन के जरिये 33 प्रतिशत आरक्षण देने का भी अपने संकल्प पत्र में वादा किया . बीजेपी का संकल्प पत्र ‘‘संकल्पित भारत, सक्षम भारत’’ में तीन पन्ना किसानों को समर्पित है.

बीजेपी के घोषणापत्र में वादा- युवाओं को रोजगार देने के लिए 22 चैंपियन सेक्टर का किया जाएगा विकास  

इसमें 2022 तक किसानों की आय को दुगना करने के कार्य को मिशन रूप में पूरा करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है. साथ ही 60 वर्ष आयु पूरा करने वाले छोटे एवं सीमांत किसानों के लिये पेंशन योजना का वादा किया. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ का दायरा बढ़ाकर इसे देश के सभी किसानों के लिए लागू करने पर जोर दिया गया है .

बीजेपी के घोषणापत्र पर कांग्रेस का कहना है कि असल में तो इनको 5 साल के बाद हिसाब देना चाहिए था कि इन्होंने क्या-क्या किया? आज बेरोजगारी है, रोजगार का क्या हुआ? किसानों को जो वादे किए थे, उनका क्या हुआ? व्यापारियों को जो वादे किए थे, उनका क्या हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Sunday Box office Collection Live Updates: 'अल्फा' 25 करोड़ के हुई पार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
Live Updates: 'अल्फा' 25 करोड़ के हुई पार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित

वीडियोज

E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Sunday Box office Collection Live Updates: 'अल्फा' 25 करोड़ के हुई पार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
Live Updates: 'अल्फा' 25 करोड़ के हुई पार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget