एक्सप्लोरर

बंगाल: रायगंज में वोटिंग के दौरान भारी हिंसा, मतदाताओं को वोट करने से रोका गया, मोहम्मद सलीम की गाड़ी पर हमला

पश्चिम बंगाल की रायगंज सीट पर 2014 में मोहम्मद सलीम ने जीत दर्ज की थी. इस सीट से दीपा दासमुंशी, देवश्री चौधरी और कन्हैया लाल अग्रवाल उम्मीदवार हैं.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की 95 सीटों पर वोटिंग जारी है. राज्यों में पश्चिम बंगाल भी शामिल है. यहां की तीन लोकसभा सीटों (जलपाईगुड़ी, दार्जीलिंग, रायगंज) पर आज वोट डाले जा रहे हैं. इस दौरान भारी हिंसा देखने को मिल रही है. भीड़ ने रायगंज के इस्लामपुर में सीपीएम नेता मोहम्मद सलीम की गाड़ी पर हमला कर दिया. हालांकि सलीम को किसी तरह की चोटें नहीं आई.

इससे पहले भीड़ ने एबीपी आनंदा के पत्रकार पर हमला कर दिया था और कैमरे तोड़ दिये. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया. पत्रकार पर हमला करने का आरोप सत्तारूढ़ टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर है.

दावा किया जा रहा है कि हिंसा फैलाने वाले लोगों ने स्थानीय लोगों को वोट करने से रोका. जिसके बाद लोगों ने एनएच 34 को जाम कर दिया. घटना इस्लामपुर के नॉर्थ दिनाजपुर के छोपरा की है.

हिंसा की वजह से स्थानीय लोग वोटिंग करने से हिचकते नजर आए. जिसके बाद पुलिस मतदाताओं को मनाने के लिए पहुंची और सुरक्षा देने का दावा किया. पूरे मामले में पश्चिम बंगाल के चुनाव आयोग ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है.

पश्चिम बंगाल बीजेपी की महासचिव और रायगंज से प्रत्याशी देवश्री ने दावा किया कि रायगंज के कोरोनेशन हाईस्कूल में टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने बूथ कैप्चर करने की कोशिश की.

रायगंज सीट पर 2014 में मोहम्मद सलीम ने जीत दर्ज की थी. इस सीट से कांग्रेस ने दीपा दासमुंशी को, बीजेपी ने देवश्री चौधरी को और टीएमसी ने कन्हैया लाल अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है.

रायगंज सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार 1952 से अब तक 13 बार चुनाव जीत चुके हैं. पार्टी के दिग्गज नेता प्रियरंजन दासमुंशी यहां से दो बार 1999 और 2004 में जीते. उनकी पत्नी दीपा दासमुंशी भी यहां से एक बार सांसद रही हैं. उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज से चार बार सीपीएम के भी सांसद चुने गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget