एक्सप्लोरर

VIP Candidate: बॉलीवुड और बॉक्सिंग के बाद अब विजेंदर सिंह राजनीति में आजमाएंगे किस्मत, दक्षिण दिल्ली से कांग्रेस के उम्मीदवार

बॉक्सिंग रिंग के बाद अब विजेंदर राजनीति के रिंग में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं. उन्हें कांग्रेस पार्टी ने साउथ दिल्ली से टिकट दिया है.

नई दिल्ली: भारतीय मुक्केबाजी का बड़ा नाम माने जाने वाले विजेंदर सिंह अब राजनीति के रिंग में कांग्रेस पार्टी के लिए जीत का पंच लगाने की कोशिश करेंगे. उन्हें कांग्रेस पार्टी ने दक्षिण दिल्ली से उम्मीदवार बनाया है. उनका मुकाबला बीजेपी के मौजूदा सांसद रमेश बिधूड़ी और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राघव चड्डा से है. बॉक्सिंग रिंग में भारत को कई पदक जिता चुके विजेंदर इस बार राजनीति में जीत पाएंगे या नहीं यह तो 23 मई तो नतीजे आने के बाद पता चलेगा फिलहाल आइए जानते हैं उनके बारे में...

विजेंदर सिंह का जन्म हरियाणा के भिवानी जिले में हुआ था. विजेंदर सिंह ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज हैं. राष्ट्रीय औक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विजेंदर ने कई पदक अपने नाम किये थे. उन्होंने 2006 के एशियाई खेलों में कांस्य, 2008 के बीजिंग ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था. यह किसी भी भारतीय मुक्केबाज का पहला ओलंपिक पदक था.

विजेंदर को भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री भी मिल चुका है. 29 जून 2015 को विजेंदर सिंह पेशेवर मुक्केबाज बन गए थे. पेशेवर मुक्केबाजी करियर में उन्होंने अब तक 10 मुकाबले खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है. विजेंदर बॉलीवुड में भी अपने हाथ आजमाए थे. 13 जून 2014 को रिलीज हुई फिल्म फगली में विजेंदर ने एक अभिनेता के रूप में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश

लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली

'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार

BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव

सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले

‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?

Embed widget