एक्सप्लोरर

फिर दिलचस्प होगा अमेठी का मुकाबला, राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी ने स्मृति ईरानी को मैदान में उतारा

अमेठी लोकसभा क्षेत्र की गिनती VIP Seat के तौर पर होती है. पिछले दस साल से राहुल गांधी यहां के सांसद हैं. राहुल गांधी से पहले सोनिया गांधी पांच साल के लिए सांसद रह चुकी हैं.

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एक बार फिर लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को कड़ी टक्कर देने की ठान ली है. बीजेपी ने कांग्रेस की पारंपरिक सीट अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ स्मृति ईरानी को उम्मीदवार बनाकर यह बता दिया है कि वह हर हाल में कड़ी टक्कर देने के मूड में है.

पिछले लोकसभा चुनाव के समय से ही बीजेपी ने अपनी नजर राहुल गांधी की अमेठी सीट पर गड़ा दी थी. 2014 लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद भी बीजेपी के कई कद्दावर नेता, स्मृति ईरानी और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस सीट का कई बार दौरा कर चुके हैं.

अमेठी में स्मृति को मिले कितने वोट

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी 1 लाख से ज्यादा वोटों से हार गई थी. पिछले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को 4,08,651 वोट मिले थे. जबकि, स्मृति ईरानी को 3,00,748 वोट मिले थे. हार के बाद भी स्मृति ईरानी अमेठी का दौरा करती रहीं.

इस सीट पर आम आदमी पार्टी ने कुमार विश्वास को चुनावी मैदान में उतारा था. उन्हें मात्र 25527 वोट मिले थे और वह अपनी जमानत बचाने में भी असफल रहे थे.

दस साल से अमेठी से सांसद हैं राहुल गांधी

पिछले दस साल से राहुल गांधी यहां से सांसद हैं. राहुल गांधी से पहले यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी यहां की सांसद रह चुकी हैं. सोनिया गांधी 1999 से लेकर साल 2004 तक यहां की सासंद रही हैं. अमेठी लोकसभा सीट से एक बार ऐसा हुआ है कि जब बीजेपी जीत दर्ज कर पाई है.

साल 1998 में बीजेपी ने अमेठी राजघराने के वारिस संजय सिंह को चुनाव लड़ाया. संजय सिंह चुनाव जीत गए और सतीश शर्मा चुनाव हार गए. संजय सिंह कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए थे.

कितनी विधानसभा सीट– कौन कौन जीता

अमेठी लोकसभा सीट में 5 विधानसभा सीट है. 4 विधानसभा- तिलोई, जगदीशपुर, अमेठी और गौरीगंज सीट अमेठी जिले की हैं जबकि सलोन विधानसभा सीट रायबरेली जिले में पड़ती है.

साल 2017 के विधानसभा चुनाव में 5 सीटों में से 4 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमाया था. जबकि, एक सीट पर एसपी को जीत मिली थी. 2017 के विधानसभा चुनावों में एसपी-कांग्रेस ने गठबंधन किया था लेकिन अमेठी और गौरीगंज सीटों पर दोनों पार्टियों ने प्रत्याशी उतारे थे.

कौन सी पार्टी कितनी बार जीती

अब तक हुए 16 लोकसभा चुनावों और 2 उपचुनाव में कांग्रेस ने 16 बार जीत दर्ज की है. 1977 में भारतीय लोकदल और 1998 में बीजेपी ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी.

कितने चरण में हैं चुनाव

स्मृति ईरानी का लगातार दौरा और एक के बाद एक पीएम मोदी की रैली से अमेठी लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है. ऐसे में जब 6 मई को अमेठी में वोट डाले जाएंगे तो देखने वाली बात होगी कि जोश से भरे कार्यकर्ता कितने लोगों को अपने पार्टी की पक्ष में वोटिंग करवा पाते हैं.

राज्य में सभी सात चरणों में मतदान होंगे. पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को जबकि अंतिम चरण की वोटिंग 19 मई को होगी. वोटों की गिनती 23 मई को की जाएगी.

अटल के साथ मिलकर BJP को शून्य से शिखर तक ले गए आडवाणी, अब पार्टी ने काटा टिकट!

अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी स्मृति ईरानी, बीजेपी ने किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
UP चुनाव को लेकर चिराग पासवान का खास प्लान! 403 सीटों पर संगठन खड़ा करेगी पार्टी, गठबंधन पर सस्पेंस
UP चुनाव को लेकर चिराग पासवान का खास प्लान! 403 सीटों पर संगठन खड़ा करेगी पार्टी, गठबंधन पर सस्पेंस
IND A vs SL A: भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
UP चुनाव को लेकर चिराग पासवान का खास प्लान! 403 सीटों पर संगठन खड़ा करेगी पार्टी, गठबंधन पर सस्पेंस
UP चुनाव को लेकर चिराग पासवान का खास प्लान! 403 सीटों पर संगठन खड़ा करेगी पार्टी, गठबंधन पर सस्पेंस
IND A vs SL A: भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Ayushman Card: आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
Glass Cleaning Hacks: धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
Embed widget