एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव: 12 राज्यों की 171 सीटों पर चुनाव बाकी, अब तक 17 राज्यों में खत्म हो चुकी है वोटिंग

Lok Sabha Election 2019: उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल वो राज्य हैं जहां सभी चरणों में मतदान हो रहा है.

Lok Sabha Election 2019: 17वीं लोकसभा चुनने के लिए 6 मई को पांचवे चरण की 51 सीटों पर मतदान होगा. 17वीं लोकसभा चुनने के लिए अब तक चार चरण में 372 सीटों पर मतदान हो चुका है, जबकि तीन चरण में 171 सीटों पर मतदान होना अभी बाकी है. महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और आंध्र प्रदेश वो बड़े राज्य हैं, जहां लोकसभा चुनाव पूरा हो चुके है.

372 सीटों पर पूरा हुआ मतदान 11 अप्रैल को पहले चरण में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड में पहले ही चरण में सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव पूरा हो गया था. इसके बाद 19 अप्रैल को दूसरे चरण तक केरल और गुजरात में सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव पूरा हुआ. 23 अप्रैल को तीसरे चरण तक कर्नाटक और असम की सभी सीटों पर मतदान हो गया था. गोवा की दोनों सीटों पर भी तीसरे चरण में वोटिंग हो गई थी. छत्तीसगढ़ में पहले, दूसरे और तीसरे चरण में मतदान पूरा हुआ. 29 अप्रैल को चौथे चरण तक महाराष्ट्र और ओडिशा की सभी सीटों पर चुनाव पूरा हो गया.

तमिलनाडु की एक सीट पर वोटिंग दूसरे चरण में तमिलनाडु की 39 में से 38 सीटों पर मतदान हो गया था. तमिलनाडु की एक सीट पर चुनाव कैंसिल होने की वजह से वहां 19 मई को आखिरी चरण में मतदान होगा.

171 सीटों पर मतदान बाकी 6 मई को पांचवे चरण की वोटिंग के दौरान राजस्थान और जम्मू कश्मीर की सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव पूरा हो जाएगा. छठे चरण में 12 मई को दिल्ली और हरियाणा की सभी सीटों पर वोटिंग होगी.

पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सभी सीटों पर 19 मई को वोट डाले जाएंगे. इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल वो राज्य हैं जहां सभी चरणों में मतदान हो रहा है. इन राज्यों में भी 19 मई को लोकसभा चुनाव पूरा होगा. झारखंड और मध्य प्रदेश में चौथे चरण से वोटिंग शुरू हुई थी. इन दोनों राज्यों में भी 19 मई को सातवें चरण में लोकसभा चुनाव पूरा होगा. त्रिपुरा की एक सीट पर दूसरे चरण में चुनाव कैंसिल होने की वजह से आखिरी चरण में ही मतदान होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Embed widget