एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'मैं यूसुफ पठान के खिलाफ वोट करूंगा', ऐसा क्यों बोले TMC के विधायक हुमांयू कबीर

हुमांयू कबीर ने कहा कि TMC को यूसुफ पठान को लेकर चर्चा करनी चाहिए थी. यूसुफ पठान के उम्मीदवार होने से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन पार्टी पहले से कहती कि ये उसका फैसला है तो स्वीकर कर लेते.

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक हुमांयू कबीर ने पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान (Yusuf Pathan) को लोकसभा चुनाव में टिकट दिए जाने पर नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि वह यूसुफ पठान के खिलाफ वोट करेंगे. रविवार (11 मार्च) को तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की, जिसमें यूसुफ पठान का भी नाम है. पार्टी ने उन्हें मुर्शदाबाद के बहरामपुर से उम्मीदवार बनाया है. इसे लेकर हुमांयू कबीर ने नाराजगी जाहिर की है.

हुमांयू कबीर मुर्शिदाबाद के भरतपुर से विधायक हैं. उनका कहना है कि उन्हें यूसुफ पठान को उम्मीदवार बनाए जाने से आपत्ति नहीं है, लेकिन पार्टी नेतृत्व को एक बार इस बारे में चर्चा करनी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व हमसे कहता कि आपको इसको स्वीकार करना होगा क्योंकि यह पार्टी का फैसला है तो निश्चितरूप से हम सिर झुकाकर इसे स्वीकार कर लेते.

इसके बाद हुमांयू कबीर ने कहा, 'यह मुझे मंजूर नहीं हैं. मैं यूसुफ पठान के खिलाफ वोट करूंगा. पार्टी बदलने की बारी हुमांयू की?' उन्होंने आगे कहा, 'वह कहते हैं कि किसी पार्टी में मत जाना.' उन्होंने कहा, 'मैं खुद पार्टी बनाऊंगा और खुद उस पार्टी के लिए चुनाव लड़ूंगा.'

कांग्रेस के गढ़ में उतरे यूसुफ पठान
टीएमसी के लिस्ट में यूसुफ पठान शायद एकमात्र ऐसे उम्मीदवार हैं, जो राजनीति में नए होने के साथ-साथ बंगाल के बाहर के निवासी भी हैं. गुजरात के बड़ौदा में जन्मे और क्रिकेट के मैदान में आक्रामक ऑलराउंडर माने जाने वाले पठान ने लगभग दो दशकों के करियर के बाद फरवरी 2021 में आधिकारिक तौर पर इस खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया. उन्हें कांग्रेस के गढ़ बहरामपुर से चुनाव मैदान में उतारा गया है.

इस सीट पर  कांग्रस के नेता और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी सांसद हैं. कांग्रेस ने फिलहाल अधीर रंजन चौधरी की उम्मीदवारी का ऐलान नहीं किया है, लेकिन राजनीति के जानकारों का मानना है कि पठान के लिए राह आसान नहीं होगी क्योंकि अधीर रंजन इस क्षेत्र के मूल निवासी भी हैं.

यह भी पढ़ें:-
CAA Rules: लागू होने के अगले दिन ही CAA के खिलाफ SC पहुंचे IUML-DYFI, कहा- यह कानून मुस्लिमों से करता है भेदभाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget