एक्सप्लोरर

सीटों के बंटवारे पर बंट रहा I.N.D.I.A गठबंधन, ममता-केजरीवाल और अखिलेश के बाद उद्धव भी मनमानी के मूड में!

Lok Sabha Election 2024: टीएमसी और आम आदमी पार्टी के बाद शिवसेना ने भी अपने उम्मीदवार उतारने की पहल शुरू कर दी है. इससे साफ है की सीटों के बंटवारे पर विपक्षी गठबंधन में दरार आ रही है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने महाराष्ट्र की 18 सीटों पर अपने चुनाव संयोजक नियुक्त कर दिए हैं. इससे साफ इशारा जा रहा है कि पार्टी इन सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है. शिवसेना का यह फैसला विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के लिए एक और झटका साबित हो सकता है. उद्धव ठाकरे से पहले पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और दिल्ली पंजाब में अरविंद केजरीवाल अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला कर चुके हैं. यूपी में अखिलेश भी अपने उम्मीदवारों का एलान कर चुके हैं. ऐसे में सीटों के बंटवारे में देरी के कारण विपक्षी गठबंधन में दरार बढ़ती जा रही है.

विपक्षी दलों के गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस है और यही पार्टी उम्मीदवारों के चयन में सबसे ज्यादा देरी कर रही है. अन्य क्षेत्रीय पार्टियां अपने क्षेत्रों में उम्मीदवारों के नाम का एलान कर चुकी हैं. 

एनडीए को मिलेगा फायदा
विपक्षी दलों के साथ मिलकर लड़ने से एनडीए का नुकसान होता. सभी विपक्षी दल एक होकर चुनाव लड़ते और सीट शेयरिंग सही तरीके से होती तो वोट कटने की आशंका कम रहती. ऐसे में विपक्षी दलों के उम्मीदवारों के जीतने की संभावना ज्यादा होती. अब सभी दल अपनी मर्जी से उम्मीदवार उतार रहे हैं. इसका नुकसान गठबंधन को होगा और एनडीए को होने वाला नुकसान कम हो जाएगा. टीएमसी, आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी के इस फैसले से गठबंधन का महत्व खत्म सा हो जाता है.

कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान
इस स्थिति का सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को होगा. अगर कांग्रेस पार्टी इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के उम्मीदवारों के खिलाफ अपने ही उम्मीदवार उतारती है तो जनता के बीच यह संदेश जाएगा कि विपक्षी गठबंधन के दल आपस में ही लड़ रहे हैं और एनडीए के उम्मीदवार को वोट मिल सकते हैं. दूसरी स्थिति में कांग्रेस के पास यह विकल्प होगा कि पार्टी उन सीटों पर अपने उम्मीदवार न उतारे, जहां गठबंधन के अन्य उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. इस स्थिति में कांग्रेस को कई अहम सीटें छोड़नी पड़ेंगी. दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने एक और मुंबई में उद्धव ने सिर्फ दो सीटें छोड़ने का इशारा किया है. ऐसे में कांग्रेस के उम्मीदवारों की संख्या काफी कम हो जाएगी और पहले से ही टूट रही पार्टी से कई अन्य नेता टिकट नहीं मिलने पर इस्तीफा दे सकते हैं.

यह भी पढ़ेः Lok Sabha Election 2024: किलेबंदी की तैयारी! बिहार में JDU सांसदों की सीटों पर BJP की नजर, परखे जा रहे प्रत्याशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget