एक्सप्लोरर

Bihar Seat Sharing: बिहार में महागठबंधन के बीच बनी बात! 26 सीट पर लड़ेगी आरजेडी, कांग्रेस को नुकसान, ये रहा फॉर्मूला

Lok Sabha Election: 40 लोकसभा सीट वाले बिहार में कांग्रेस और आरजेडी के बीच सीट शेयरिंग पर बात बन गई है. सूत्रों के मुताबिक आरजेडी 26 सीटों पर चुनाव लडे़गी.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है. इसका आधिकारिक ऐलान आज हो सकता है. सीट शेयरिंग फॉर्मूले का ऐलान आज दोपहर आरजेडी के कार्यालय में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हो सकता है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में महागठबंधन में शामिल सभी दलों के नेता भाग लेंगे. 

जानकारी के मुताबिक आरजेडी बिहार की 40 में से 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस 9 और लेफ्ट 5 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. इसके अलावा आरजेडी झारखंड की दो सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. सूत्रों के मुताबिक आरजेडी झारखंड की पलामू और चतरा से चुनाव लड़ेगी.

किन सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस?
सूत्रों के मुताबिक बिहार में कांग्रेस के खाते में जो सीटें आई हैं, उनमें कटिहार, किशनगंज, पटना साहिब, सासाराम, भागलपुर, बेतिया, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और महाराजगंज शामिल हैं. वहीं, काराकाट, आरा और नालंदा सीट CPIML चुनाव लड़ेगी. वहीं, बेगूसराय से सीपीआई और खगड़िया से सीपीआईएम अपना कैंडिडेट उतारेगी.

कांग्रेस के हाथ से निकली पूर्णिया सीट
इस गठबंधन आरजेडी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. पार्टी के हिस्से में न सिर्फ सबसे ज्यादा सीट आई हैं, बल्कि पूर्णिया और बिहार सीट भी कांग्रेस को नहीं दी है. जिस पूर्णिया सीट से पप्पू यादव कांग्रेस की ओर से टिकट के लिए दावेदारी कर रहे थे. वहां आरजेडी ने बीमा भारती को उम्मीदवार घोषित कर दिया है.

आरजेडी के हिस्से में ये सीटें
आरजेडी औरंगाबाद, मधेपुरा, गया, जमुई, नवादा, सारण, पाटलिपुत्र, बक्सर, उजियारपुर, जहानाबाद, दरभंगा, बांका, अररिया, मुंगेर, सीतामढ़ी और झंझारपुर से चुनाव लड़ेगी. इसके अलावा मधुबनी, सिवान, हाजीपुर, वाल्मिकीनगर, पूर्वी चंपारण, सिपौल शिवहर, वैशाली सीट से भी आरजेडी के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे.

पूर्णिया सीट सी हाथ से निकल जाने के बाद पप्पू यादव के मधेपुरा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा थी. हालांकि, मधेपूरा सीट भी आरजेडी के खाते में चली गई है. इसके चलते पप्पू के यहां चुनाव लड़ने संभावनाओं पर भी पानी फिरता नजर आ रहा है. 

यह भी पढ़ें- यूपी में कांग्रेस की लिस्ट ने चौंकाया, पहली महिला प्रत्याशी को टिकट, महाराजगंज सीट पर भी दिया शॉक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget