एक्सप्लोरर

Election Commission: कौन होंगे नए चुनाव आयुक्त? सर्च कमिटी ने चयन समिति को भेजे ये नाम, जानें उनके बारे में

Lok Sabha Election: चुनाव आयुक्त के पदों पर नियुक्ति के लिए बनाए गई सर्च कमेटी ने चयन समिति को जो लिस्ट भेजी है, उसमें एनआईए प्रमुख दिनकर गुप्ता के नाम शामिल है.

Lok Sabha Election 2024: अरुण गोयल के चुनाव आयुक्त पद से इस्तीफा देना और अनूप चंद्र पांडे के रिटायर्मेंट के चलते चुनाव के 2 पद खाली पड़े हैं. इन दोनों पदों पर नियुक्ति के लिए सर्च कमेटी ने गुरुवार (14 मार्च) को चयन समिति को नाम भेज दिए हैं. इसमें प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पूर्व प्रमुख संजय कुमार मिश्रा और निवर्तमान एनआईए प्रमुख दिनकर गुप्ता के नाम शामिल हैं. इसके अलावा सर्च कमेटी ने लिस्ट में पूर्व सीबीडीटी प्रमुख पी सी मोदी, जेबी महापात्र और राधा एस चौहान के नाम भी भेजे हैं.

दोनों पदों की नियुक्ति के में गुरुवार को चयन समिति की बैठक होगी. इसकी अध्यक्षता पीएम मोदी करेंगे. पीएम मोदी ने इस बैठक के लिए कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल को भी नामित किया है. समिति में लोकसभा में सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता अधीर रंजन भी शामिल होंगे.

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
इस बीच एडीआर ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर रोक लगाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है. इस याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई की जाएगी. जस्टिस संजीव खन्ना के नेतृत्व वाली बेंच याचिका पर सुनवाई करेगी. एडीआर ने अपनी याचिका में सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के फैसले के मुताबिक चुनाव आयोग के सदस्यों की नियुक्ति के निर्देश देने मांग की है.

अरुण गोयल ने दिया था इस्तीफा
चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से कुछ ही दिन पहले अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इससे पहले  इसी साल फरवरी में अनूप पांडे रिटायर हो गए थे. अरुण गोयल के इस्तीफे के बाद, तीन सदस्यीय निर्वाचन आयोग में अब केवल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार हैं.

अरुण गोयल की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी. हालांकि इस याचिका को बाद में साल 2023 में सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की बेंच ने खारिज कर दिया था. कोर्ट के फैसले में कहा गया कि एक संविधान पीठ ने इस मुद्दे की जांच की थी, लेकिन अरुण गोयल की नियुक्ति को रद्द करने से इनकार कर दिया था.

यह भी पढ़ें- ABP Cvoter Opinion Poll: यूपी में राहुल-अखिलेश को क्या मिलेगा? BSP का होने जा रहा बुरा हाल, सर्वे के आंकड़े करेंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget