एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: अपने घर में ही घिर गए अखिलेश यादव? पूरे यूपी में ठोंक रहे ताल पर इन 5 सीटों पर फोकस क्यों

Lok Sabha Election: सैफई में यादव परिवार ने सोमवार (25 मार्च) को एकसाथ होली मनाई. इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि हमने इस बार परिवार वालों को टिकट दिया है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवीरों की 5वीं लिस्ट जारी कर दी है. लिस्ट में पार्टी ने कुल 111 प्रत्याशियों का ऐलान किया है. इनमें यूपी के 13 उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं. अब तक यूपी में बीजेपी ने 63 कैंडिडेट्स के नाम फाइनल कर दिए हैं. बीजेपी के उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही इसका इम्पैक्ट भी दिखने लगा है. इसकी एक झलक होली के मौके पर देखने को मिली.

यादव परिवार ने सोमवार (25 मार्च) को एकसाथ होली मनाई. इस दौरान अखिलेश यादव, चाचा शिवपाल यादव, चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव, सब साथ दिखे और सबकी जुबां पर एक ही बात थी और वह थी 2024 का चुनाव. अखिलेश यादव जो पहले यूपी की 80 सीटें जीतने का दावा कर रहे थे. होली के मौके पर उन्हें महज यादव परिवार की बात करते दिखाई दिए.

'सभी परिवार वालों को टिकट दिया'
अखिलेश ने सैफई में आयोजित होली महोत्सव के दौरान कहा, "लोग परिवार वालों को लेकर तमाम सवाल उठा रहे हैं, इसलिए हमने भी रिकॉर्ड बना लिया और सभी परिवार वालों को टिकट दे दिया. यह रिकॉर्ड इसलिए भी तोड़ दिया कि बीजेपी वाले पता नहीं क्या-क्या कहते हैं?"

'यह भविष्य का चुनाव'
उन्होंने कहा कि हम बीजेपी से कहेंगे कि वह भी इस होली पर संकल्प लें कि वे किसी भी परिवार वाले को टिकट नहीं देंगे और वे किसी भी परिवार वाले से वोट मांगने नहीं जाएंगे. सपा प्रमुख ने कहा कि यह केवल चुनाव नहीं है, बल्कि आपके और मेरे भविष्य का भी चुनाव है.

शिवपाल यादव की कार्यकर्ताओं को सलाह
वहीं, इस मौके पर शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोगों होली के साथ-साथ चुनाव की तैयारी भी करनी है. 2024 के चुनाव में गंभीर हो जाएं और आपको जो भी जिम्मेदारी दी जा रही है, उसे गंभीरता के साथ पूरा करें. कुछ भी करना पड़े करना, किसी को मनाना पड़े तो मानाना.

2019 में परिवार की कितनी सीटें जीते
2019 में अखिलेश यादव के परिवार से दो लोग ही चुनाव जीत पाए थे. मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से और अखिलेश यादव आजमगढ़ से चुनाव जीत सके थे. वहीं, कन्नौज सीट से बीजेपी के सुब्रत पाठक ने जीत हासिल की थी. 2022 में अखिलेश यादव ने करहल से विधायक बन जाने के बाद आजमगढ़ सीट छोड़ दी थी, लेकिन उस पर उपचुनाव में बीजेपी ने कब्जा कर लिया. इस सीट से बीजेपी उम्मीदवार दिनेशलाल यादव निरहुआ ने धर्मेंद्र यादव को मात दी थी.

यह भी पढ़ें- BJP Candidates List: हिंदुत्व का पोस्टर ब्वॉय बाहर, दो को दूसरा मौका, जानें पांचवीं सूची में बीजेपी ने कर्नाटक में किसे बनाया कैंडिडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget