एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव से पहले क्या कहते हैं पोल ऑफ पोल्स, किसकी बन सकती है सरकार, BJP कांग्रेस को कितनी सीटें

Poll Of Polls: 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले जनता का मिजाज जानने के लिए कई सर्वे हो चुके हैं. इनमें से तीन सर्वे के आंकड़ों का आंकलन कर हम समझेंगे कि अगले साल किसे फायदा हो सकता है और किसे नुकसान?

2024 Lok Sabha Seat Opinion Poll Results: कांग्रेस समेत 25 विपक्षी दलों का इंडिया गठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए से मुकाबला करने की तैयारी में जुटी है. अगले साल होने वाले आम चुनाव को लेकर अब तक कई चैनल की ओर से सर्वे किया गया है. जिसमें में से तीन प्रमुख सर्वे के माध्यम से हम जानने की कोशिश करेंगे कि 2024 में किसको कितनी सीटें मिलने की उम्मीद है. साथ ही किसको फायदा और किसे नुकसान होने का अनुमान है?

इन प्रमुख सर्वे को देखा जाय तो इसमें सबसे ताजा सर्वे टाइम्स नाउ ईटीजी का है,  जिसे 15 जून से 12 अगस्त के बीच किया गया है. इस सर्वे के मुताबिक एनडीए और इंडिया गठबंधन के वोट शेयर में महज दो फीसदी का अंतर देखने को मिला है. दूसरा सर्वे इंडिया टीवी सीएनएक्स का है, जिसके नतीजे जुलाई के अंत में जारी किए गए. जबकि एक इंडिया टुडे का सर्वे है, जो इस साल के शुरुआत में जनवरी के आखिरी में किया गया था. पोल ऑफ पोल्स के जरिए समझे इसमें किसे फायदा और किसे नुकसान होने की संभावना है?

India Today सर्वे में किसको फायदा?
इस साल जनवरी में किया गया इंडिया टुडे सर्वे के मुताबिक, एनडीए को 298 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान लगाया गया. जबकि कांग्रेस की यूपीए अलायंस (इंडिया गठबंधन नहीं बना था) को 153 सीटें और अन्य को 92 सीटों पर जीत मिलते दिखाया गया. इस लिहाज से यहां एनडीए को 55 सीटों का नुकसान होने का अनुमान है जबकि, यूपीए को 62 सीटों पर बढ़त मिलते दिखाया गया था. 2019 चुनाव में एनडीए को 353 सीटें और यूपीए को 91 सीटें मिली थी. 

India Tv CNX सर्वे में किसको नुकसान?
पिछले महीने जुलाई के आखिरी में जारी किए गए इस सर्वे के आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी नीत एनडीए गठबंधन को 318 सीटें मिलने का अनुमान आया है. विपक्ष की इंडिया अलायंस को 175 सीटें और अन्य को 50 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है. अकेले की सीटों में बीजेपी को 290 सीटें, कांग्रेस को 66 सीटें, AAP को 10 सीट और टीएमसी को 29 सीटों पर जीतने का अनुमान लगाया गया. इस सर्वे में बीजेपी को 13 सीटों का नुकसान और कांग्रेस को 14 सीटों का फायदा होता हुआ दिखाया गया है. 2019 चुनाव में बीजेपी को 303 सीटें और कांग्रेस को 52 सीटों पर जीत हासिल हुई थी.

Times Now ETG सर्वे में कौन आगे?
15 जून से 12 अगस्त के बीच हुए ताजा सर्वे में एनडीए को 296 से 326 सीटें, इंडिया अलायंस को 160 से 190 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है. सर्वे में वोट शेयर के आंकड़े हैरान कर सकते है. एनडीए को 42.60 फीसदा वोट शेयर मिलने का अनुमान लगाया गया है जबकि, विपक्ष की इंडिया गठबंधन को 40.20 फीसदी वोट शेयर मिलता दिखाय गया है. इसमें दोनों अलायंस के वोट शेयर में केवल दो फीसदी का अंतर है. एनडीए को 2019 चुनाव में 37.36 फीसदी और कांग्रेस को 19.49 प्रतिशत वोट शेयर प्राप्त हुआ था.

पार्टी-वाइज किसको कितनी सीटें?

  • बीजेपी- 288-314 सीटें
  • कांग्रेस- 62-80 सीटें
  • डीएमके- 20-24 सीटें 
  • टीएमसी-22-24 सीटें
  • आप- 5-7 सीटें
  • अन्य- 70-80 सीटें

ये भी पढ़ें- केजरीवाल को कितने प्रतिशत जनता बनाना चाहती है देश का पीएम, योगी आदित्यनाथ को महज 2.8 % वोट, देखिए ताजा सर्वे के नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रीनलैंड पर टिकी ट्रंप की नजर, चाहते हैं अमेरिका का कब्जा... जानें जनता की राय क्या? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
ग्रीनलैंड पर टिकी ट्रंप की नजर, चाहते हैं अमेरिका का कब्जा... जानें जनता की राय क्या? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
IND vs NZ: डेरिल मिचेल के नाम हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ अब तक कोई नहीं कर पाया ऐसा; ODI में रचा नया इतिहास
डेरिल मिचेल के नाम हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ अब तक कोई नहीं कर पाया ऐसा; ODI में रचा नया इतिहास
माघ मेले में पुलिस के साथ विवाद के बाद धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, DM बोले एक्शन होगा
माघ मेले में पुलिस के साथ विवाद के बाद धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, DM बोले एक्शन होगा
'मर्दानी 3' होगी फ्रेंचाइजी की सबसे लंबी फिल्म, जानें रानी मुखर्जी की मूवी का टोटल रनटाइम
रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' होगी फ्रेंचाइजी की सबसे लंबी फिल्म, जानें रनटाइम

वीडियोज

Neville Tata की नियुक्ति पर फिर संकट | Sir Ratan Tata Trust की Meeting क्यों रद्द हुई? | Paisa Live
Breaking News: Jammu & Kashmir के किश्तवाड़ में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी | ABP News
Headlines Today: देखिए बड़ी खबरें फटाफट | PM Modi | Assam | Sangam | Maghmela | UP News | ABP News
Breaking News: मेयर सस्पेंस के बीच CM Devendra Fadnavis रात को Davos के लिए रवाना हुए | ABP News
Naseeruddin Shah का बेटा ना चाहते हुए भी कैसे बना Full Time एक्टर?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्रीनलैंड पर टिकी ट्रंप की नजर, चाहते हैं अमेरिका का कब्जा... जानें जनता की राय क्या? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
ग्रीनलैंड पर टिकी ट्रंप की नजर, चाहते हैं अमेरिका का कब्जा... जानें जनता की राय क्या? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
IND vs NZ: डेरिल मिचेल के नाम हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ अब तक कोई नहीं कर पाया ऐसा; ODI में रचा नया इतिहास
डेरिल मिचेल के नाम हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ अब तक कोई नहीं कर पाया ऐसा; ODI में रचा नया इतिहास
माघ मेले में पुलिस के साथ विवाद के बाद धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, DM बोले एक्शन होगा
माघ मेले में पुलिस के साथ विवाद के बाद धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, DM बोले एक्शन होगा
'मर्दानी 3' होगी फ्रेंचाइजी की सबसे लंबी फिल्म, जानें रानी मुखर्जी की मूवी का टोटल रनटाइम
रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' होगी फ्रेंचाइजी की सबसे लंबी फिल्म, जानें रनटाइम
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर की फायरिंग, शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर की फायरिंग, शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन
मालिक ने मनाया अपने कुक का बर्थडे, इंतजाम देख भावुक हो गए राम जी बाबा- वीडियो वायरल
मालिक ने मनाया अपने कुक का बर्थडे, इंतजाम देख भावुक हो गए राम जी बाबा- वीडियो वायरल
GRAP-4 Rules: दिल्ली-NCR में लागू ग्रैप-4 तोड़ने पर सिर्फ पेनाल्टी लगेगी या जेल भी हो जाएगी, जानें क्या हैं नियम?
दिल्ली-NCR में लागू ग्रैप-4 तोड़ने पर सिर्फ पेनाल्टी लगेगी या जेल भी हो जाएगी, जानें क्या हैं नियम?
Embed widget