एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी के बयान की जांच करेगा चुनाव आयोग, जानें किस बयान को लेकर कांग्रेस ने की शिकायत

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी के राजस्थान के बांसवाड़ा में दिए गए बयान पर विवाद हो गया है. पीएम के बयान पर कांग्रेस सहित कई विपक्षी पार्टियों ने चुनाव आयोग से शिकायत की है और कार्रवाई की मांग की.

Lok Sabha Election 2024: चुनाव आयोग ने 23 अप्रैल को कहा है कि वह राजस्थान में एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए भाषण के खिलाफ की गई शिकायत की जांच कर रहा है. 'द हिंदू' में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था, अगर केंद्र में विपक्षी कांग्रेस की सत्ता आती है तो लोगों की संपत्ति, जमीन और सोना मुसलमानों के बीच बांट देगी. चुनाव आयोग के सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री के भाषण के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है और आयोग के विचाराधीन है. 

'द हिंदू' के मुताबिक पीएम मोदी के इस बयान को लेकर कांग्रेस ने सोमवार 23 अप्रैल को चुनाव आयोग से मुलाकात की है. कांग्रेस ने यहां औपचारिक रूप से पीएम मोदी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए एक्शन की मांग की है. 'द हिंदू' के अनुसार चुनाव आयोग को दी गई शिकायत में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने ग्रुप के बीच दूरी पैदा करने के लिए धर्म और धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल किया है. आपको बता दें कि पीएम मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए कहा था कि कांग्रेस और सपा हमेश तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं. 

कांग्रेस की शिकायत

कांग्रेस के ज्ञापन में कहा “भ्रष्ट आचरण के आरोपों के प्रति जीरो टोलरेंस के प्रिंसिपल के अनुरूप एकमात्र उपलब्ध उपाय उन उम्मीदवारों को अयोग्य ठहराना है, जो उस उम्मीदवार के कद या स्थिति की परवाह किए बिना भारत के नागरिकों के विभिन्न वर्गों के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश करते हैं.” 

लेफ्ट की शिकायत

इस मामले पर लेफ्ट पार्टी सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी ने भी चुनाव आयोग को पत्र लिखकर "भड़काऊ" टिप्पणी के लिए पीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इंडिया ब्लॉक की पार्टियों ने भी एक सामुहिक प्रयास में नागरिकों से इस मुद्दे को उठाते हुए चुनाव आयोग को ईमेल भेजने के लिए कहा है. सोमवार को चुनाव आयोग ने इस मामले में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. 

ये भी पढ़ें- Patanjali Misleading Ad Case: 'क्या माफीनामा उतना ही बड़ा है, जितना भ्रामक विज्ञापन था?', बाबा रामदेव से सुप्रीम कोर्ट का सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttrakhand Election 2027: बीजेपी के पहले इलेक्शन मोड में कांग्रेस, फोन से अल्मोड़ा रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल
बीजेपी के पहले इलेक्शन मोड में कांग्रेस, फोन से अल्मोड़ा रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल
'महाराष्ट्र जैसी टूट की ओर बढ़ रही है ममता बनर्जी की पार्टी TMC', पश्चिम बंगाल के मंत्री ने दावा करते हुए क्या कहा
'महाराष्ट्र जैसी टूट की ओर बढ़ रही है ममता बनर्जी की पार्टी TMC', पश्चिम बंगाल के मंत्री ने दावा करते हुए क्या कहा
'जनता गुस्से में थी इसलिए...', अग्निमित्रा पॉल ने अभिषेक और कल्याण बनर्जी पर हुए हमले क लेकर क्या कह दिया
'जनता गुस्से में थी इसलिए...', अग्निमित्रा पॉल ने अभिषेक और कल्याण बनर्जी पर हुए हमले क लेकर क्या कह दिया
Rajya Sabha Election 2027: राज्यसभा चुनाव और '2027 मिशन' पर BJP की अहम बैठक, नितिन नवीन आज करेंगे प्रदेश अध्यक्षों के साथ मंथन
राज्यसभा चुनाव और '2027 मिशन' पर BJP की अहम बैठक, नितिन नवीन आज करेंगे प्रदेश अध्यक्षों के साथ मंथन

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM नहीं सिद्धारमैया, फिर भी डीके शिवकुमार से ज्यादा पावरफुल कैसे ? कर्नाटक में जलवा बरकरार, इनसाइड स्टोरी
CM नहीं सिद्धारमैया, फिर भी डीके शिवकुमार से ज्यादा पावरफुल कैसे ? कर्नाटक में जलवा बरकरार, इनसाइड स्टोरी
54 साल के हुए योगी आदित्यनाथ: 22 की उम्र में संन्यास, फिर महंत से मुख्यमंत्री तक का सफर, ऐसे हैं अजय सिंह बिष्ट
54 साल के हुए योगी आदित्यनाथ: 22 की उम्र में संन्यास, फिर महंत से मुख्यमंत्री तक का सफर
Aaj Ka Mausam: 19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
मार्क बाउचर की टेस्ट वर्ल्ड XI में 3 भारतीय, कोहली-रोहित किसी को जगह नहीं, कप्तान किसे बनाया जानिए
मार्क बाउचर की टेस्ट वर्ल्ड XI में 3 भारतीय, कोहली-रोहित किसी को जगह नहीं, कप्तान किसे बनाया जानिए
HJTIHH BO Day 1 Prediction: 'है जवानी तो इश्क होना है' क्या बन पाएगी साल की 5वीं सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म? जानें- बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन
'है जवानी तो इश्क होना है' क्या बन पाएगी साल की 5वीं सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म? जानें- प्रीडिक्शन
Rotten Mangoes: सावधान! मार्केट में बिक रहा सड़े और कीड़ों वाले आम का जूस, हो सकती है ये गंभीर बीमारी
सावधान! मार्केट में बिक रहा सड़े और कीड़ों वाले आम का जूस, हो सकती है ये गंभीर बीमारी
EV की वजह से इस कंपनी को तगड़ा नुकसान, 70 साल में पहली बार हुआ ऐसा
EV की वजह से इस कंपनी को तगड़ा नुकसान, 70 साल में पहली बार हुआ ऐसा
अमरूद के बाग से होगी बंपर कमाई, मॉनसून से पहले करें यह जरूरी उपाय, हाथों-हाथ बिकेगा फल
अमरूद के बाग से होगी बंपर कमाई, मॉनसून से पहले करें यह जरूरी उपाय, हाथों-हाथ बिकेगा फल
Embed widget