एक्सप्लोरर

Election 2024: 'इनडोर मीटिंग्स-छोटे भाषण', रमजान की वजह से मुस्लिम नेताओं ने इस तरह बदली अपनी चुनावी रणनीति

Lok Sabha Election: रमजान 12 मार्च को शुरू हुआ और 10 अप्रैल को समाप्त होने की संभावना है. 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए मतदान है. ऐसे में कई प्रत्याशी ईद के बाद चुनाव प्रचार तेज करने की तैयारी में हैं.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण और दूसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवार अब प्रचार में जुट गए हैं और लोगों से मिलकर वोट की अपील कर रहे हैं. इन सबके बीच इन दिनों मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में एक दिलचस्प बात देखने को मिल रही है.

दरअसल, इन दिनों रमजान चल रहा है और उन जगहों पर जहां मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में हैं और रोजे रख रहे हैं, वहां प्रचार का तरीका बाकी जगहों से अलग दिख रहा है. यही नहीं, ऐसी जगहों पर प्रत्याशियों को अपने खाने, जनसभा के समय और भाषण में भी बदलाव करना पड़ रहा है.

इनडोर मीटिंग्स और मस्जिदों में जाकर मांग रहे वोट   

रोजे में होने की वजह से मुस्लिम प्रत्याशी धूप में घर-घर जाकर प्रचार करने की जगह इनडोर मीटिंग्स कर रहे हैं. यदि कहीं पर उन्हें दिन के दौरान प्रचार के लिए बाहर जाना भी पड़ रहा है तो वे ऐसी जगहों पर खुले में लोगों को संबोधित करने की जगह तंबू या टेंट में मिल रहे हैं. इसके अलावा वह छोटी सभाओं के साथ नुक्कड़ बैठकें भी कर रहे हैं. कई उम्मीदवार शाम को मस्जिदों में जा रहे हैं. मुरादाबाद सीट से बसपा के उम्मीदवार मोहम्मद इरफान सैफी कहते हैं कि रमजान के दौरान मस्जिदों में लोगों से मिलना आसान होता है. वह अभी ज्यादातर प्रचार शाम को मस्जिदों में जाकर कर रहे हैं.

रोजे रखने वाले प्रत्याशियों ने अपने प्रचार के तरीके में एक और बदलाव किया है. ऐसे उम्मीदवार रोजे के वक्त यानी दिन में अपने भाषण बहुत छोटे रख रहे हैं. अगर औसतन बात करें तो नेता दिन में रोजे में होने की वजह से अभी अपना भाषण 5 मिनट तक का ही रख रहे हैं. अधिकतर मुस्लिम उम्मीदवार सिर्फ शाम को ही प्रचार में ज्यादा ताकत लगा रहे हैं. वे सड़कों पर निकलकर अलग-अलग इलाकों में डोर टु डोर जाकर लोगों से मिल रहे हैं. शाम का वक्त ऐसा होता है जब बड़ी संख्या में लोग सड़कों या बाजारों में निकलते हैं. ऐसे में ये प्रत्याशी इस भीड़ को टारगेट कर रहे हैं.  

मुस्लिम प्रत्याशियों ने रोजे की वजह से बदला आहार 

रोजे की वजह से मुस्लिम प्रत्याशियों ने अपने आहार में भी बदलाव किया है. उम्मीदवारों के मेनू में सहरी के लिए खिचड़ी और दलिया (दलिया) जैसे हल्के भोजन शामिल हैं. ये भोजन सूर्योदय से पहले का होता है. दिन के अंत में प्रत्याशी खजूर, जूस और फलों शामिल कर रहे हैं.

इफ्तार के बाद बड़े इलाके को करते हैं कवर

यूपी की रामपुर सीट से सपा के उम्मीदवार मोहिब्बुल्लाह नदवी का कहना है कि वह यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि रोजाना पांच बार की नमाज अदा करना न भूलें. मोहिबुल्लाह के चुनाव अभियान को देख रहे उनके छोटे भाई मोहम्मद आसिफ कहते हैं कि वह मुस्लिम वोटरों से बात करने के लिए मस्जिद का दौरा भी कर रहे हैं. मोहिब्बुल्लाह के भोजन के बारे में आसिफ कहते हैं कि वह सहरी में तो बहुत कुछ खास नहीं खाते हैं. हमारा अभियान सुबह 8 बजे से शुरू होता है और देर शाम तक जारी रहता है. लोग आमतौर पर नमाज के बाद शाम को ही मिलते हैं. वह इफ्तार के बाद शाम को बड़े इलाकों को कवर करते हैं. बसपा के रामपुर उम्मीदवार जीशान खान सहरी में इन दिनों खिचड़ी या दलिया ले रहे हैं. वह कहते हैं कि मैं सुबह 10 बजे प्रचार शुरू करता हूं और दिन में 15 से 20 बैठकों को संबोधित करता हूं. मैं अपने भाषण छोटे रखता हूं.

कुछ उम्मीदवार ईद के बाद तेज करेंगे प्रचार

दूसरी ओर सहारनपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार इमरान मसूद कहते हैं कि मेरा चुनावी अभियान अभी व्यस्त नहीं है. मैं दिन में ज्यादातर छोटी सभा कर रहा हूं और शाम को इफ्तार के बाद इनडोर बैठकें करता हूं. नमाज के समय घर पर रहना पसंद करता हूं. मैं मस्जिदों में प्रचार नहीं करता. मैं कभी भी मस्जिद का इस्तेमाल राजनीति के लिए नहीं करता. एक दिन में मैं अभी 5-6 बैठकें कर रहा हूं और अपने भाषण छोटे रखता हूं. ईद के बाद प्रचार अभियान में तेजी आएगी.

इन सीटों पर सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी

रमजान 12 मार्च को शुरू हुआ और 10 अप्रैल को समाप्त होने की संभावना है. 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए मतदान है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिन आठ सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होना है, उनमें से सात पर मुस्लिम आबादी अच्छी-खासी है. इनमें रामपुर, सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, नगीना, मुरादाबाद और बिजनौर भी शामिल हैं. रामपुर में मुस्लिम मतदाता लगभग 52% हैं. रमजान खत्म होने के बाद उम्मीदवार ईद के बाद अपना अभियान तेज करने की तैयारी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें

राजस्थान की जिस सीट पर पीएम मोदी ने किया प्रचार, जानिए वहां किसकी होगी जीत, सर्वे ने चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

West Bengal Election 2026: बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान, किसकी बन सकती है सरकार
बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान
Assembly Election 2026 Live: बंगाल समेत 4 राज्यों के चुनाव के बीच प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज को लेकर बड़ी खबर, ले लिया ये फैसला
Assembly Election 2026 Live: बंगाल समेत 4 राज्यों के चुनाव के बीच प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज को लेकर बड़ी खबर, ले लिया ये फैसला
West Bengal Opinion Poll: BJP को मिल सकती हैं कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
BJP को मिल सकती हैं कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
West Bengal Election : कांग्रेस ने सभी 294 उम्मीदवारों के नाम तय किए, आखिरी लिस्ट में किसको कहां से दिया टिकट
West Bengal Election : कांग्रेस ने सभी 294 उम्मीदवारों के नाम तय किए, आखिरी लिस्ट में किसको कहां से दिया टिकट

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में तगड़े भूकंप के बाद सुनामी, कई घर और इमारतें जमींदोज, 1 महिला की मौत
इंडोनेशिया में तगड़े भूकंप के बाद सुनामी, कई घर और इमारतें जमींदोज, 1 महिला की मौत
'भारतीय सिस्टम को संदेश देना था', BJP दफ्तर के पास हुए ब्लास्ट पर बोला सुखजिंदर बब्बर | 5 बड़ी बातें
'भारतीय सिस्टम को संदेश देना था', BJP दफ्तर के पास हुए ब्लास्ट पर बोला सुखजिंदर बब्बर | 5 बड़ी बातें
Iran-US War: ‘हम आपके...', जंग के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अमेरिकियों को लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा
‘हम आपके...', जंग के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अमेरिकियों को लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा
IPL 2026 TEAM RANKINGS: सभी 10 टीमों ने खेल लिया अपना पहला मैच, नंबर 1 पर ये टीम, 5 'फिसड्डी' टीम को भी जानिए
IPL 2026 TEAM RANKINGS: सभी 10 टीमों ने खेल लिया अपना पहला मैच, नंबर 1 पर ये टीम, 5 'फिसड्डी' टीम को भी जानिए
Ustaad Bhagat Singh Final Box Office: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह', जानें- कितना रहेगा लाइफटाइम कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', जानें- कितना रहेगा लाइफटाइम कलेक्शन
West Bengal Election 2026: बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान, किसकी बन सकती है सरकार
बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान
Lung Cancer Early Signs: 3 हफ्ते से ज्यादा रहने वाली खांसी सामान्य नहीं, फेफड़ों के कैंसर के ये संकेत न करें नजरअंदाज
3 हफ्ते से ज्यादा रहने वाली खांसी सामान्य नहीं, फेफड़ों के कैंसर के ये संकेत न करें नजरअंदाज
Video: एक ही ट्रैक पर आमने सामने हुई तीन ट्रेनें? जानिए सच है या केवल आंखों का धोखा, वीडियो वायरल
एक ही ट्रैक पर आमने सामने हुई तीन ट्रेनें? जानिए सच है या केवल आंखों का धोखा, वीडियो वायरल
Embed widget