एक्सप्लोरर

कांग्रेस-IUML में बनेगी बात! जानें लोकसभा सीट का कैसे राज्यसभा ने निकला हल

Lok Sabha Election: IUML ने केरल में तीन लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने का फैसला किया, जिसके चलते UDF गठबंधन की मुश्किलें बढ़ गई. हालांकि, अब इसका समाधान निकल गया है.

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने केरल में लोकसभा सीट बंटवारे पर जारी संकट का समाधान लगभग ढूंढ लिया है. दोनों दलों के शीर्ष नेताओं ने लोकसभा में तीसरी सीट की आईयूएमएल की मांग पर चर्चा की. माना जा रहा है कि कांग्रेस ने आईयूएमएल को लोकसभा सीट के बदले राज्यसभा सीट की पेशकश की है.

बैठक के बाद कांग्रेस और आईयूएमएल के नेताओं ने संतोष व्यक्त किया.  इस संबंध में केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के सुधाकरन ने मीडिया के सवालों के जवाब में इस बात की पुष्टि की कि बैठक में राज्यसभा सीट के प्रस्ताव पर चर्चा हुई. सुधाकरन ने कहा, "जैसे ही राज्यसभा की सीट खाली होगी तो हम इसे उन्हें दे देंगे."

27 फरवरी को आखिरी फैसला
दोनों दलों ने घोषणा की है कि इस संबंध में अंतिम निर्णय 27 फरवरी को लिया जाएगा. आईयूएमएल पार्टी  सुप्रीमो पनक्कड़ सादिक अली शिहाब थंगल के साथ प्रस्ताव पर चर्चा करने के बाद ही कोई निर्णय लेगी.

बैठक से बाहर आते हुए आईयूएमएल के राष्ट्रीय महासचिव पीके कुन्हालीकुट्टी ने कहा कि बातचीत संतोषजनक रही. इस मामले पर यूडीएफ गठबंधन में शामिल सहयोगियों को दूसरी बैठक बुलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. कुन्हालीकुट्टी ने कहा, "बैठक के दौरान लिए गए फैसलों पर थंगल और पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ चर्चा की जाएगी. पार्टी नेतृत्व 27 फरवरी को पनक्कड़ में बैठक करेगा और इसमें अंतिम फैसला किया जाएगा."

बातचीत से संतुष्ट यूडीएफ गठबंधन
बैठक में चर्चा से वी डी सतीसन भी आश्वस्त दिखे. उन्होंने कहा, "हम संतुष्ट हैं. जब मैं हम कहता हूं तो मेरा मतलब यूडीएफ से है. मैं यूडीएफ अध्यक्ष के तौर पर बोल रहा हूं. " उन्होंने कहा कि बातचीत आपसी विश्वास और सम्मान के साथ हुई जो दोनों पक्षों के बीच सालों से चले आ रहे भाईचारे का परिणाम है.

IUML ने मांगी थी लोकसभा की तीसरी सीट
गौरतलब है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट में आईयूएमएल दूसरा सबसे बड़ा सहयोगी दल है. पार्टी लंबे समय से मलप्पुरम जिले की दो सीटों - पोन्नानी और मलप्पुरम पर चुनाव लड़ रहा है. इस बार आईयूएमएल ने तीसरी सीट के लिए दावा पेश किया, जिसके बाद यूडीएफ मुश्किल में पड़ गया.

यह भी पढ़ें- I.N.D.I.A. गठबंधन में कांग्रेस ने पास किया सपा और AAP का एग्जाम, ममता बनर्जी और महाआघाड़ी का नहीं मिल रहा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget