एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: ममता बनर्जी का BJP पर बड़ा आरोप, कहा- 'लोकसभा चुनाव से पहले गड़बड़ी...'

Lok Sabha Election 2024: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा हैं कि लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी राज्य की छवि खराब कर सकती है.

Lok Sabha Election 2024: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने गुरुवार (27 जुलाई) को विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP)पर आरोप लगाया है. ममता बनर्जी ने कहा कि विपक्षी बीजेपी अगले साल की लोकसभा चुनाव से पहले राज्य की छवि को खराब दिखाने के लिए लोगों के बीच विभाजन पैदा करके गड़बड़ी पैदा करने की योजना बना रही है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा में एक चर्चा के दौरान ममता ने दावा किया कि उन्हें जानकारी है कि बीजेपी की यह योजना हाल ही में उसकी प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ नयी दिल्ली में हुई बैठक के दौरान तैयार की गई थी.

बीजेपी पर ममता बनर्जी का दावा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने दावा किया कि बीजेपी ने ऐसी किसी भी पार्टी को कोष देने की योजना बनाई है जो तृणमूल कांग्रेस के मतों को विभाजित कर सके. ममता ने कहा, 'मुझे राष्ट्रीय राजधानी में बीजेपी की बैठक के बारे में जानकारी है. मैं उस बैठक में मौजूद लोगों का नाम नहीं लूंगी. वे समाज को धर्म और जाति के आधार पर बांटने की योजना बना रहे हैं.'

ममता बनर्जी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, 'वे महिलाओं, दलित, आदिवासी और राजबंगशी सहित कमजोर वर्गों के खिलाफ कथित अपराधों को उजागर करने की योजना बना रहे हैं ताकि राज्य की खराब छवि पेश कर सकें.'

'इंडिया का मणिपुर दौरा करना अच्छा कदम होगा'
विधानसभा में पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों में हुई हिंसा और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर विपक्षी बीजेपी की ओर से लाए गए एक प्रस्ताव पर चर्चा हुई. बीजेपी नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेन्दु अधिकारी ने यह प्रस्ताव रखा और अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने इसकी अनुमति दी.

विधानसभा में मणिपुर की यात्रा को ममता बनर्जी ने कहा, 'इंडिया का एक दल मणिपुर का दौरा करने जा रहा है. यह अच्छा कदम होगा. उसे जाने दीजिए और खुद ही स्थिति देखने दीजिए, वहां लोगों से बातचीत करने दीजिए और उनका पक्ष सुनने दीजिए. ममता बनर्जी ने कहा, मैंने केंद्र को पत्र लिखकर मुझे वहां जाने देने की अनुमति मांगी थी लेकिन मुझे अनुमति नहीं दी गयी.'

ये भी पढ़ें- Election Survey: तो क्या इस बार कांग्रेस बना पाएगी लोकसभा चुनाव के बाद सरकार, सर्वे में कितनी सीटें मिल रही? देख लीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत

वीडियोज

Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget