एक्सप्लोरर

BJP Second List: बंगाल में पवन सिंह, यूपी में उपेंद्र सिंह के बैकआउट से BJP ने बदला प्लान, दूसरी लिस्ट के लिए अब करने जा रही ये

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव से लिए दूसरी लिस्ट जारी करने से बीजेपी ने स्टेट यूनिट को उम्मीदवारों का दोबारा मूल्यांकन करने के निर्देश दिए हैं.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार (2 मार्च) को 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. बची हुई सीटों पर पार्टी जल्द ही फैसला कर सकती है. इसके लिए बीजेपी ने 8 मार्च को सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की मीटिंग बुलाई है. इस बीच पार्टी ने उम्मीदवारों को टिकट देने की स्क्रीनिंग प्रक्रिया को और अधिक सख्त कर दिया है.

स्क्रीनिंग प्रक्रिया को सख्त बनाने का फैसला भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उपेंद्र सिंह रावत के नाम वापस लेने के बाद लिया गया है. मामले से अवगत लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की इस सप्ताह के अंत में बैठक होने की उम्मीद है ताकि उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की घोषणा की जा सके.

उम्मीदवारों के नामों का दोबारा मूल्यांकन करने का निर्देश
पार्टी के एक पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि स्टेट यूनिट को किसी भी चूक से बचने के लिए सीईसी के सामने पेश किए जाने वाले उम्मीदवारों के नामों का दोबारा मूल्यांकन करने का निर्देश दिया गया है.

स्टेट स्क्रीनिंग कमेटी को उम्मीदवारों का फिर से वेरिफिकेशन करने, उनका बैकग्राउंड चेक करने, आपराधिक मामलों, उनकी जीत की क्षमता का फिर से मूल्यांकन करने के कहा गया है. पदाधिकारी ने कहा कि वैसे तो पार्टी कई मापदंडों के आधार पर उम्मीदवारों का आकलन करती है, लेकिन जीत की संभावना इसका सबसे हम फैक्टर है, जो कभी-कभी अन्य विवरणों पर हावी हो जाता है.

पवन सिंह ने नाम लिया था वापस
पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट मिलने के एक दिन बाद बीजेपी उम्मीदवार पवन सिंह ने घोषणा की कि वह व्यक्तिगत कारणों से चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया  ''मैं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. पार्टी ने मुझ पर भरोसा किया और मुझे आसनसोल से उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन किसी कारण से मैं आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा.''  

उपेंद्र सिंह रावत नहीं लड़ेंगे चुनाव
सोमवार को दूसरे उम्मीदवार और उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से मौजूदा सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने अपनी आपत्तिजनक तस्वीरें सामने आने के बाद अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली. अपने आधिकारिक एक्स पर एक पोस्ट में, रावत ने कहा कि मेरा एक एडिट वीडियो वायरल किया जा रहा है, जो डीपफेक एआई तकनीक से जनरेट किया गया है, जिसके लिए मैंने एक एफआईआर दर्ज की है. इस संबंध में मैंने माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से इसकी जांच कराने का अनुरोध किया है. जब तक मैं निर्दोष साबित नहीं हो जाता, मैं कोई चुनाव नहीं लड़ूंगा.

यह भी पढ़ें- India Tv CNX Survey: यूपी में कांग्रेस का क्या होगा? राजस्थान- गुजरात समेत इन राज्यों में सूपड़ा साफ! ताजा सर्वे ने दी राहुल को टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget