एक्सप्लोरर

विधायकी छोड़ UP के ये नेता लगाएंगे सांसद बनने की दौड़, जानिए किस पार्टी ने उतारे सबसे ज्यादा MLA

Election 2024: अभी तक की लिस्ट के मुताबिक, यूपी में अलग-अलग दलों के करीब 8 विधायक लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने को तैयार हैं. इनमें से सबसे ज्यादा 5 विधायक समाजवादी पार्टी से हैं.

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सभी प्रमुख दलों का फोकस उत्तर प्रदेश पर है. देश में सबसे ज्यादा संसदीय सीट (80 सीट) वाले इस राज्य में सीधा मुकाबला बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए और कांग्रेस के नेतृत्व वाले I.N.D.I.A गठबंधन से है. इस चुनाव में खास बात ये है कि लोकसभा की इस जंग में कई विधायकों की भी अग्निपरीक्षा होगी.

अभी तक की लिस्ट के मुताबिक, यूपी में अलग-अलग दलों के करीब 8 विधायक लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने को तैयार हैं. इनमें से सबसे ज्यादा 5 विधायक समाजवादी पार्टी से हैं. इसके अलावा 2 विधायक बीजेपी से तो एक विधायक आरएलडी से हैं.

समाजवादी पार्टी से शिवपाल सबसे बड़े दावेदार

समाजवादी पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव को बदायूं लोकसभा सीट से उतारा है. शिवपाल यादव अभी इटावा में जसवंतनगर से एमएलए हैं. बदायूं लोकसभा सीट हमेशा से सपा के लिए सेफ सीट रही है. दरअसल, यहां वोटों का समीकरण ऐसा है जिससे समाजवादी पार्टी को जीत मिलती रही है. हालांकि, 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी की संघमित्रा मौर्य ने जीत दर्ज की थी. संघमित्रा मौर्य स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी हैं, लेकिन इस बार अभी तक बीजेपी ने इनके टिकट की स्थिति साफ नहीं की है. सपा के लिए सबसे खास बात ये है कि इस संसदीय क्षेत्र में करीब 4 लाख यादव और 3.5 लाख मुस्लिम वोटर हैं. ये दोनों वोटर पारंपरिक रूप से सपा के वोटर माने जाते हैं.

इन विधायकों पर भी सपा ने खेला है दांव

समाजवादी पार्टी ने संभल से जियाउर्रहमान बर्क को टिकट दिया है. जियाउर्रहमान बर्क अभी मुरादाबाद से विधायक हैं. इस सीट पर सपा का ही कब्जा है. पिछली बार सपा के शफीकुर-रहमान बर्क ने जीत दर्ज की थी. कुछ दिन पहले ही उनका निधन हुआ है. एसपी ने आंबेडकर नगर से लालजी वर्मा को टिकट दिया है. लालजी वर्मा आंबेडकर नगर विधानसभा सीट से विधायक हैं. इसके अलावा सपा ने फैजाबाद में मिल्कीपुर से एसपी विधायक अवधेश प्रसाद को, लखनऊ सीट पर रविदास मेहरोत्रा को मौका दिया है.

बीजेपी ने दो विधायकों को दिया टिकट

बात अगर बीजेपी की करें तो पार्टी ने गाजियाबाद शहर से विधायक अतुल गर्ग को गाजियाबाद संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाया है. अतुल गर्ग को मौजूदा सांसद वीके सिंह की जगह टिकट दिया गया है. इसके अलावा बीजेपी ने ओम कुमार को नगीना (सुरक्षित) सीट से टिकट दिया है.

आरएलडी से चंदन चौहान ठोक रहे ताल

राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने बिजनौर लोकसभा सीट से अपने विधायक चंदन चौहान को उम्मीदवार बनाया है. चौहान मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट से विधायक हैं.

ये भी पढ़ें

जानिए कौन हैं अभिजीत गंगोपाध्याय, जिन्होंने हाई कोर्ट जज के पद से दिया था इस्तीफा, BJP के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget