एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव में हाथ आजमाएंगे एस जयशंकर, सीतारमण भी उतरेंगी मैदान में, बीजेपी ने बनाया प्लान

Lok Sabha Election: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि पार्टी इस बार एस जयशंकर, निर्मला सीतारमण को लोकसभा चुनाव मैदान में उतारने का प्लान कर रही है.

Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी  ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर को लोकसभा चुनाव में उतारने का फैसला किया है. हालांकि, पार्टी ने यह नहीं बताया गया है कि दोनों नेता किस-किस सीट से चुनाव लड़ेंगे. फिलहाल निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर दोनों ही मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं.

दोनों ही नेताओं ने अब तक चुनाव नहीं लड़ा है और वर्तमान में भी दोनों राज्यसभा के सदस्य हैं. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि पार्टी इस बार दोनों को ही लोकसभा चुनाव में उतारने का प्लान कर रही है. मानाा जा रहा है बीजेपी निर्मला सीतारमण को कर्नाटक की किसी सीट से मैदान में उतार सकती है. हालांकि, इसको लेकर बीजेपी की ओर से कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है.

कहां से लड़ेंगे चुनाव?
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक प्रह्लाद जोशी ने कहा, "यह लगभग तय हो चुका है कि निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर दोनों ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. हालांकि, उनकी सीट के बारे में अब तक कोई फैसला नहीं लिया गया है." बता दें कि निर्मला सीतारमण फिलहाल कर्नाटक से ही राज्यसभा की सदस्य हैं, जबकि एस जयशंकर गुजरात से राज्यसभा भेजे गए थे.

विदेश सचिव रह चुके हैं एस जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर राजनयिक रह चुके हैं. 2015 में वह विदेश सचिव के पद पर तैनात थे. वहीं, 2019 में उन्हें मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में विदेश मंत्रालय सौंपा गया और पार्टी ने उन्हें गुजारता से राज्यसभा का टिकट दिया.

निर्मला सीतारमण ने संभाला था रक्षा मंत्रालय
दूसरी ओर सीतारमण ने 2008 में बीजेपी जॉइन की थी और वह 2014 तक पार्टी की प्रवक्ता रहीं. मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में उन्हें जूनियर मंत्री बनाया गया था. उस समय उन्हें आंध्र प्रदेश से राज्यसभा भेजा गया था. इतना ही नहीं उन्होंने 2017 से 2019 के बीच देश के रक्षा मंत्री का पदभार संभाला. वहीं, अरुण जेटली के निधन के बाद मोदी सरकार ने उन्हें वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी भी सौंप दी थी. 

यह भी पढ़ें- वो बंगला जिसने उड़ा दी अखिलेश यादव की नींद! सारी डील यहीं से हुई, रातभर आते-जाते रहे विधायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget