एक्सप्लोरर

वो बंगला जिसने उड़ा दी अखिलेश यादव की नींद! सारी डील यहीं से हुई, रातभर आते-जाते रहे विधायक

Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने समाजवादी पार्टी के विधायक अपने पाले में कर लिए. सूत्रों के मुताबिक विधायकों की डील बीजेपी नेता दया शंकर सिंह के बंगले पर हुई थी.

Rajya Sabha Election 2024: राज्यसभा से चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (SP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक सीट के लिए नंबर जुटाने में लगी रहीं. हालांकि आखिरकार बीजेपी ने इसमें बाजी मार ली. जिस वक्त सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी के विधायकों के साथ बैठक और डिनर का आयोजन कर रहे थे, उसी वक्त बीजेपी सपा विधायकों को अपने पाले में करने में लगी थी.

समाजवादी पार्टी में तोड़-फोड़ के लिए बीजेपी ने दया शंकर सिंह के बंगले को अपना अड्डा बनाया. सूत्रों के मुताबिक रातभर समाजवादी पार्टी के विधायक बीजेपी नेता के बंगले पर आते-जाते रहे और सभी डील इसी बंगले पर हुई.

संजय सेठ भी रहे बंगले पर मौजूद
सूत्रों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के आठवें प्रत्याशी संजय सेठ भी राज्यसभा चुनाव से पहले इसी बंगले पर डेरा डाले हुए थे. इतना ही नहीं वोटिंग से पहले मनोज पांडेय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. वह बीजेपी नेता दयाशंकर सिंह के साथ राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान करने पहुंचे. 

सूत्रों ने बताया कि पांडेय ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से भी बात की. वह जल्द ही दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से मुलाकात करेंगे. जानकारी के मुताबिक बीजेपी उन्हें रायबरेली लोकसभा सीट से उम्मीदवार बना सकती है. 

कौन-कौन होगा बीजेपी में शामिल?
मनोज पांडेय के अलावा पूजा पाल, राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, अमेठी विधायक महाराजी देवी, विनोद चतुर्वेदी, पल्लवी पटेल और राकेश पांडेय भी बीजेपी के पाले में पहुंच गए हैं. संख्याबल के हिसाब से न तो बीजेपी के पास अपने 8वें उम्मीदवार को जिताने के लिए आंकड़े पूरे थे और न ही सपा के पास अपने तीसरे प्रत्याशी के लिए पर्याप्त संख्या बल. ऐसे में समाजवादी पार्टी के विधायकों की क्रॉस वोटिंग से बीजेपी के 8वें प्रत्याशी संजय सेठ की जीत पक्की मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें- 5 कारें, लाखों का सोना, जानें सपा को झटका देने वाले करोड़पति विधायक मनोज पांडेय के पास कितनी प्रॉपर्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
Embed widget