एक्सप्लोरर

Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, राजस्थान, हरियाणा और आंध्र प्रदेश के चुनाव प्रभारी बदले

Lok Sabha Election: हरियाणा में पार्टी ने इसी साल बिप्लब कुमार देब को प्रभारी बनाया था. इनकी जगह सतीश पूनिया को चुनाव प्रभारी बनाया गया है. प्रह्लाद जोशी को राजस्थान का प्रभारी बनाया गया था.

Lok Sabha Election 2024:  लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक बड़ा कदम उठाया है. पार्टी आलाकमान ने राजस्थान, हरियाणा और आंध्र प्रदेश के चुनाव प्रभारी गुरुवार (21 मार्च) को बदल दिए. पहले चरण की वोटिंग से एक महीने पहले लिया गया पार्टी का यह फैसला चौंकाने वाला है. बता दें कि पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होनी है और इसके लिए अधिसूचना भी जारी हो चुकी है.

हरियाणा में बीजेपी ने इसी साल बिप्लब कुमार देब ( Biplab Kumar Deb) को लोकसभा चुनाव प्रभारी नियुक्त किया था. बिप्लब कुमार देब भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य हैं. त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब साल 2018 में त्रिपुरा में पार्टी की जीत के सूत्रधार माने गए थे. पार्टी ने इनकी जगह सतीश पूनिया को प्रभारी बनाया है. इनके साथ सुरेंद्र सिंह नागर को सह-प्रभारी बनाया गया है.

किसे मिली राजस्थान की जिम्मेदारी

राजस्थान में बीजेपी ने मौजूदा प्रभारी प्रह्लाद जोशी को हटाकर इनकी जगह वरिष्ठ नेता विनय सहस्रबुद्धे को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है. वहीं विजया रहाटकर और प्रवेश वर्मा को राजस्थान का सह-चुनाव प्रभारी बनाया है.

आंध्र प्रदेश में इन्हें बनाया गया चुनाव प्रभारी

बात अगर आंध्र प्रदेश की करें तो यहां पार्टी ने अरुण सिंह को नया चुनाव प्रभारी बनाया है. यहां अरुण सिंह का साथ सिद्धार्थ नाथ सिंह देंगे. बता दें कि आंध्र प्रदेश में बीजेपी अपना दबदबा कायम करने के लिए इस बार टीडीपी और जन सेना पार्टी के साथ गठबंधन करके उतरी है. यहां लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव भी होंगे. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां एक जनसभा का भी आयोजन किया था. इसमें उन्होंने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की मौजूदा सरकार पर हमला किया था.

ये भी पढ़ें

ED Raid: लोकसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु में ED और IT की बड़ी कार्रवाई, AIADMK नेता सी. विजयभास्कर के घर मारा छापा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget