एक्सप्लोरर

Mission 2024: बिहार की 10 लोकसभा सीट बीजेपी के लिए बनी सिरदर्द! क्या नीतीश कुमार हैं वजह

Lok Sabha Polls: 2019 लोकसभा चुनाव में एनडीए को बिहार की 40 सीटों में 39 पर जीत हुई थी. नीतीश कुमार की JDU के अलग होने से इस बार समीकरण बिगड़ सकता है. बिहार की 10 लोकसभा सीटों पर बीजेपी की खास नजर.

Lok Sabha Election 2024: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एनडीए और इंडिया गठबंधन के साथ सभी क्षेत्रीय दलों ने भी तैयारी तेज कर दी है. बिहार में इस बार एनडीए खेमे में उलटफेर को लेकर बीजेपी नए सिरे से हर एक सीट पर खास नजर रख रही है. 

बीते दिनों पीएम मोदी की अगुवाई में एनडीए घटक दलों का बैठक हुआ था. जिसमें बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत की रणनीति को लेकर चर्चा की गई थी. उसके बाद बिहार बीजेपी इकाई में भी इस पर बैठक कर इलेक्शन प्लान तैयार करने की योजना पर बात हुई. बीजेपी ने बिहार की 10 लोकसभा सीटों को अंकित कर उसे रेड जोन में रखा है, इन क्षेत्रों पर पार्टी अलग तैयारी करने में जुटी है. 

इन 10 सीटों पर बीजेपी की खास तैयारी
बीजेपी की केंद्रीय टीम ने बिहार में किशनगंज, वैशाली, पूर्णिया, नवादा, वाल्मीकिनगर, कटिहार, गया, सुपौल, झंझारपुर और मुंगेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए राज्य इकाई को अलग प्लान तैयार करने के निर्देश दिए है. हाल ही में बिहार के पटना में बीजेपी प्रदेश इकाई की बैठक हुई थी. 

दो दिनों तक चली इस बैठक में कुल 6 लोकसभा सीटों में मुंगेर, वाल्मीकि नगर, वैशाली, गया, झंझारपुर और नवादा इलाके के कार्यकर्ता के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा की गई. साथ ही बचे हुए चार सीटों के लिए कल यानी 7 अगस्त को बैठक की जानी है. फिलहाल, बीजेपी इन क्षेत्रों में अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव से संबंधित ट्रेनिंग देनी शुरू कर दी है. 

JDU के जाने से बीजेपी को सिरदर्द!
बैठक को लेकर बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री रहे रामप्रीत पासवान ने कहा कि 10 लोकसभा में से वो झंझारपुर से आते है. उन्होंने कहा, 'लोकसभा चुनाव जीतना मुख्य उद्देश्य है. निचले स्तर के कार्यकर्ताओं से संपर्क करके पार्टी को मजबूत करना है.' वहीं, बीजेपी नेता जीवेश मिश्रा ने कहा कि बिहार में 40 लोकसभा सीट कैसे जीते इसकी तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने कहा, 'हम फुल प्रूफ प्लान के साथ काम कर रहे हैं.'

बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी की नेतृत्व वाले एनडीए में नीतीश कुमार की जेडीयू पार्टी शामिल थी. उस चुनाव में बिहार की 40 सीटों में से 39 पर एनडीए को जीत मिला था. बीजेपी को 17 सीटें, लोक जनशक्ति पार्टी को 6 सीट, नीतीश कुमार को 16 सीटें और एक सीट कांग्रेस को मिली थी. जबकि इस बार नीतीश के इंडिया गठबंधन में जाने को लेकर बीजेपी इन 10 सीटों पर खास नजर रख रही है. 

ये भी पढ़ें- मायावती की पार्टी को कितनी सीटें मिलने का अनुमान, क्या अकेले चुनाव लड़ना पड़ेगा भारी, देखें सर्वे के नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget