एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण का सबसे अमीर और गरीब उम्मीदवार कौन? जानें दोनों कहां से लड़ रहे चुनाव

Lok Sabha Election 2024 2nd Phase: दूसरे चरण के लिए सबसे अमीर उम्मीदवार वेंकटरमान गौड़ा है जो माड्या सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं, सबसे गरीब कैंडिडेट महाराष्ट्र के नांदेड़ से चुनाव लड़ रहे हैं.

Lok Sabha Election 2024 2nd Phase: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के तहत 12 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 88 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है. इस फेज में कई वीआईपी कैंडिडेट चुनावी मैदान में खड़े हैं. इसमें वायनाड से राहुल गांधी, मेरठ से अरुण गोविल, मथुरा से हेमा मालिनी जैसे उम्मीदवार का नाम शामिल है. दूसरे चरण में सबसे अमीर उम्मीदवार वेंकटरमाने गौड़ा हैं जो कर्नाटक से चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं सबसे गरीब उम्मीदवार लक्ष्मण नागोराव पाटिल हैं जो महाराष्ट्र के नांदेड़ से चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं.

दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र असम, मणिपुर, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और  जम्मू कश्मीर की सीटें शामिल हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए ने इन लोकसभा सीटों की 56 सीटों पर चुनाव जीती थीं. 

सबसे अमीर कैंडिडेट

इस फेज के सबसे अमीर उम्मीदवार वेंकटरमान गौड़ा हैं जो कर्नाटक के मांड्या से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. उन्हें 'स्टार चंदू' के नाम से भी जानते हैं. चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति 622 करोड़ रुपए बताई है. उनकी पत्नी कुसुम 329.32 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं. चुनावी हलफनामे के मुताबिक, गौड़ा ने अपनी चल संपत्ति 212 करोड़ 78 लाख रुपए बताई है. वहीं, उनकी अचल की बात करें तो 410 करोड़ 19 लाख रूपए है. उनका मुकाबला पूर्व सीएम एचडी कुमारास्वामी से है.

सबसे गरीब कैंडिडेट 

दूसरे फेज के सबसे गरीब कैंडिडेट लक्ष्मण नागोराव पाटिल हैं. पाटिल महाराष्ट्र के नांदेड़ लोकसभा सीट से निर्दलीय कैंडिडेट हैं. चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति 500 रुपए होने की जानकारी दी है. इस सीट से पिछली बार बीजपी से प्रतापराव गोविंदराव चिखलीकर चुनाव जीते थे. 

यह भी पढ़े: Lok Sabha Election: 'मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था', दीदी ममता बनर्जी के गढ़ में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget