एक्सप्लोरर

अलवर कांड पर अवार्ड वापसी गैंग क्यों चुप बैठा है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने साबित कर दिया कि विकास बिना किसी भेदभाव के सुनिश्चित किया जा सकता है, हम 'सबका साथ, सबका विकास' में यकीन करते हैं. पीएम ने कहा, यह हमारी ही सरकार है जिसने बलात्कार जैसे जघन्य अपराध के लिये फांसी तक की सजा का प्रावधान किया है.

गाजीपुर/सोनभद्र: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी जाति को लेकर विपक्ष द्वारा लगाये जा रहे आरोपों का जवाब देते हुए शनिवार को कहा कि देश के गरीबों की जो जाति है वही मेरी जाति है. मोदी ने गाजीपुर और सोनभद्र में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा ''इस पूरे चुनाव के दौरान पहले चरण से सपा, बसपा वाले मेरी जाति को लेकर हमले करते रहे हैं. मैं पिछड़ी जाति में पैदा जरूर हुआ लेकिन हर पिछड़े, गरीब को इस देश का अगड़ा बनाने के लिये दिन-रात एक कर रहा हूं. मुझसे जब लोग मेरी जाति का सर्टिफिकेट मांगते हैं तो मैं कहता हूं कि गरीबी ही मेरी जाति है.''

मोदी ने कहा ''जो भी खुद को गरीब मानता है मैं उसकी जाति का हूं. इसलिये जो सामान्य समाज है, जिनके गरीब बच्चों को कोई पूछने वाला नहीं था, उन गरीबों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण भी मैंने ही दिया क्योंकि मेरी जाति गरीब की है. जिस गरीब के पास घर नहीं था, उसे घर दे दिया, क्योंकि मेरी जाति गरीब की है.'' मोदी ने कहा कि सपा-बसपा के नेता गरीबी और जातिवाद के नाम पर गरीबों का शोषण करके अरबों-खरबों के मालिक बन गये. इन लोगों को तो कभी पांच साल तो कभी दो साल मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला, मगर मैं गुजरात का सबसे लम्बे समय तक मुख्यमंत्री रहा. पांच साल से प्रधानमंत्री हूं. मेरा खाता देख लीजिये, कहीं पैसा और मकान मिल जाए तो कहिये.

गाजीपुर में प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने साबित कर दिया कि विकास बिना किसी भेदभाव के सुनिश्चित किया जा सकता है, हम 'सबका साथ, सबका विकास' में यकीन करते हैं. उन्होंने कांग्रेस नेता सैम पित्रोद की 'हुआ तो हुआ' टिप्पणी के जरिये विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके महामिलावटी साथियों का मंत्र ही है, हुआ तो हुआ. देश में गरीबी और महंगाई बढ़ती रही, मगर ये महामिलावटी कहते रहे कि हुआ तो हुआ. देश का गरीब इलाज के लिये परेशान होता रहा, मगर ये महामिलावटी कहते रहे कि हुआ तो हुआ. देश के हजारों गांव, करोड़ परिवार बिजली के बिना परेशान होते रहे, ये लोग कहते रहे हुआ तो हुआ. यह अहंकार, खुद को राजा समझने और देश के लोगों को अपना गुलाम समझने की प्रवृत्ति कांग्रेस और उसके साथियों सपा, बसपा में कूट-कूटकर भरी हुई है.

अलवर कांड पर अवॉर्ड वापसी गैंग क्यों चुप बैठा है- पीएम मोदी पीएम ने कहा, ''यह हमारी ही सरकार है जिसने बलात्कार जैसे जघन्य अपराध के लिये फांसी तक की सजा का प्रावधान किया है. महिला हितों और महिला सुरक्षा के प्रति हम पूरी तरह संवेदनशील हैं, लेकिन महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस किस तरह का काम कर रही है, वह देश आज भी देख रहा है.'' मोदी ने राजस्थान के अलवर में गत 26 अप्रैल को एक विवाहिता से सामूहिक बलात्कार की वारदात का जिक्र करते हुए कहा कि उन दरिंदों को पकड़ने के बजाय वहां की पुलिस, वहां की कांग्रेस सरकार चुनाव में नुकसान होने के डर से इस केस को ही छुपाने और दबाने में जुट गये. यही कांग्रेस के न्याय की सच्चाई है. उन्होंने कहा कि देश में असहिष्णुता बढ़ने की बात कहकर जो लोग अवार्ड वापस कर रहे थे, उनसे पूछना चाहता हूं कि अलवर कांड पर अवॉर्ड वापसी गैंग क्यों चुप बैठा है.''

मोदी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी के एक कथित बयान का जिक्र किया और कहा कि कुमारस्वामी के मुताबिक सेना में तो वही लोग जाते हैं, जिनके पास खाने के लिये नहीं होता है. कांग्रेस, सपा, बसपा ने अपने इस साथी के बयान को अभी तक गलत नहीं ठहराया है. उनकी चुप्पी बताती है कि वो आपके इस अपमान का समर्थन करते हैं. वीर माताओं का अपमान करते हैं.

महामिलावटी सरकार ने हमारे खुफिया तंत्र को खोखला कर दिया था- पीएम प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि महामिलावटी सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा को भी खतरे में डाल देती है. ''याद कीजिये जब तीसरे मोर्चे की महामिलावटी सरकार थी, यही सपा मंत्रिमण्डल में शामिल थी और इन्होंने देश का क्या हाल कर दिया था. हमारे खुफिया और सुरक्षा तंत्र से जुड़े कई लोगों ने इस बारे में बहुत कुछ लिखा है. आप पढ़ेंगे तो रोंगटे खड़े हो जाएंगे.'' उन्होंने कहा कि ''लिखने वाले लोगों ने बताया कि किस तरह महामिलावटी सरकार ने हमारे खुफिया तंत्र को खोखला कर दिया था. इसका खामियाजा पूरे देश को लम्बे समय तक भुगतना पड़ा था. तीसरे मोर्चे की सरकार ने उस वक्त जो कुछ किया वह किसी बड़े अपराध से जरा भी कम नहीं था. वह तो वाजपेयी जी की सरकार आयी. उन्होंने कदम उठाये और देश को बचा लिया.''

प्रधानमंत्री ने कहा, ''लेकिन दुर्भाग्य से अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार जाने के बाद देश ने फिर ऐसी कमजोर और रिमोट कंट्रोल वाली सरकार देखी, जिसने देश की साख को ही दांव पर लगा दिया. इतना भ्रष्टाचार, लाखों करोड़ों के घोटाले, हर तरफ त्राहि-त्राहि मची थी.'' उन्होंने कहा कि आज का दिन यानी 11 मई इस बात का जीता-जागता सुबूत है, जब 21 साल पहले आज ही के दिन भारत ने परमाणु परीक्षण किया था. मैं उन सभी वैज्ञानिकों को नमन करता हूं, जिन्होंने अपनी मेहनत से देश को गौरव दिलाया था. वाजपेयी सरकार से पूर्व की सरकारों में वह हिम्मत नहीं थी कि ऐसा फैसला ले सके.

आतंकियों के घर में घुसकर मारता है नया भारत- मोदी मोदी ने कहा कि यह नया भारत है जो आतंकियों के घर में घुसकर मारता है. गुजरे पांच सालों में नक्सलवाद को भी हमने देश के एक बहुत छोटे हिस्से तक सीमित कर दिया है. उन्होंने कहा कि अनपरा और ओबरा में बिजली उत्पादन होने के बावजूद बिजली देने में सोनभद्र के साथ भेदभाव किया जाता था. हमारी सरकार ने इस स्थिति को बदलने का प्रयास किया है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
Khamenei Funeral Live Updates: खामेनेई का अंतिम सफर, 4 महीने बाद अयातुल्ला अली की विदाई... ईरान में उमड़ा जनसैलाब
Live: खामेनेई का अंतिम सफर, 4 महीने बाद अयातुल्ला अली की विदाई... ईरान में उमड़ा जनसैलाब
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
Khamenei Funeral Live Updates: खामेनेई का अंतिम सफर, 4 महीने बाद अयातुल्ला अली की विदाई... ईरान में उमड़ा जनसैलाब
Live: खामेनेई का अंतिम सफर, 4 महीने बाद अयातुल्ला अली की विदाई... ईरान में उमड़ा जनसैलाब
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Old Trafford Cricket Ground Pitch Report: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे T20 में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
IND vs ENG 2nd T20 में कैसी रहेगी ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान की पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
PM Modi Inauguration: PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
Embed widget