एक्सप्लोरर

VIP Candidate: आडवाणी के गढ़ में अमित शाह की किस्मत दांव पर, गुजरात के गांधीनगर सीट से पहली बार लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इस बार पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. वह बीजेपी की गढ़ माने जामे वाली गुजरात के गांधीनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह इस लोकसभा चुनाव में पहली बार गुजरात के गांधीनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट पर उनके सामने लाल कृष्ण आडवाणी की विरासत को आगे ले जाने की चुनौती होगी. बता दें कि आडवाणी ने इस सीट पर छह बार चुनाव जीता है. ऐसे में अमित शाह जो पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं उनके सामने बीजेपी की गढ़ माने जाने वाली इस सीट पर जीत दर्ज करना एकमात्र लक्ष्य होगा.

अमित शाह ने स्कूली शिक्षा पूर्ण कर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में शामिल होने के बाद संघ की विद्यार्थी शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (अभाविप) के लिए चार वर्ष तक कार्य किया. उसी अवधि में बीजेपी, संघ की राजनीतिक शाखा बनकर उभरी और वे 1984-85 में पार्टी के सदस्य बने. बीजेपी सदस्य बनने के बाद उन्हें अहमदाबाद के नारायणपुर वार्ड में पोल एजेंट का पहला दायित्व सौंपा गया, बाद में वह उसी वार्ड के सचिव बनाए गए.

1989 से 2009 तक वह लाल कृष्ण आडवाणी के लिए लोकसभा चुनावों में रणनीति तैयार करते रहे. इसके बाद जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जब गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा तो अमित शाह उनके भी चुनावी प्रभारी बने.

इसके बाद उन्हें कई अन्य जिम्मेदारियां मिली. अमित शाह को 2001 में बीजेपी के सहकारिता प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय संयोजक बना दिया गया. वर्ष 2002 में विधानसभा चुनावों अमित शाह ने सरखेज से लगातार तीसरी बार चुनाव जीता. वर्ष 2007 में सरखेज विधानसभा क्षेत्र ने एक बार फिर अमित शाह को विजय प्राप्त हुई. इसके बाद 2012 में उन्होंने नव निर्मित नारायणपुर विधानसभा से अपनी लगातार पांचवीं विजय हासिल की. उन्हें 2013 में बीजेपी का महासचिव बनाया गया. 2014 में होने वाले बेहद महत्वपूर्ण लोकसभा चुनावों के मद्देनजर उन्हें उत्तर प्रदेश का प्रभार सौंपा गया. बीजेपी ने अमित शाह को फिर साल 2014 में पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
25 छक्के-चौके, धोनी ने आज ही बनाए थे 183; वर्ल्ड रिकॉर्ड अब भी कायम
25 छक्के-चौके, धोनी ने आज ही बनाए थे 183; वर्ल्ड रिकॉर्ड अब भी कायम
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
25 छक्के-चौके, धोनी ने आज ही बनाए थे 183; वर्ल्ड रिकॉर्ड अब भी कायम
25 छक्के-चौके, धोनी ने आज ही बनाए थे 183; वर्ल्ड रिकॉर्ड अब भी कायम
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
Unesco Report 2026: 2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
History of O’Clock: समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
Embed widget