एक्सप्लोरर

कोलकाता: शाह के रोड शो में बवाल, ममता ने ट्विटर पर DP में विद्यासागर की फोटो लगाई, BJP पर मूर्ति तोड़ने का आरोप

ममता बनर्जी ने विद्यासागर की मूर्ति तोड़े जाने के खिलाफ बृहस्पतिवार को एक विरोध रैली की घोषणा भी की है. विद्यासागर की प्रतिमा गिराने के मुद्दे पर टीएमसी ने चुनाव आयोग से मुलाकात का समय मांगा है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान बवाल के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है. रोड शो में हिंसा के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी पर समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाया है. इस मामले के तूल पकड़ते ही सीएम ममता ने अपने ट्विटर की डीपी में अब विद्यासागर की फोटो लगा ली है.

मूर्ति तोड़े जाने के खिलाफ विरोध रैली निकालेंगी ममता

ममता बनर्जी ने विद्यासागर की मूर्ति तोड़े जाने के खिलाफ बृहस्पतिवार को एक विरोध रैली की घोषणा भी की है. बवाल के बाद कल ममता बनर्जी ने कहा था, ‘’बीजेपी के लोग इतने असभ्य हैं कि उन्होंने विद्यासागर की प्रतिमा तोड़ दी. वे सभी बाहरी लोग हैं. बीजेपी मतदान वाले दिन के लिए उन्हें लाई है.’’ इस दौरान ममता ने अमित शाह को ‘गुंडा’ बताया. अब इस विवाद के बाद विद्यासागर की प्रतिमा गिराने के मुद्दे पर टीएमसी ने चुनाव आयोग से मुलाकात का समय मांगा है.

तस्वीरें: कोलकाता में अमित शाह के रोड शो में बवाल, कहीं हुई आगजनी तो कहीं पोस्टर फाड़े

विद्यासागर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने BJP समर्थकों पर लगाए आरोप

वहीं, विद्यासागर कॉलेज के प्रधानाचार्य गौतम कुंडु ने बीजेपी समर्थकों पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा, ‘’बीजेपी समर्थक पार्टी का झंडा लिए हमारे दफ्तर के अंदर घुस आए और हमारे साथ बदसलूकी करने लगे. उन्होंने कागज फाड़ दिया, कार्यालय और संघ के कक्षों में तोड़फोड़ की और जाते वक्त विद्यासागर की आदम कद प्रतिमा तोड़ दी. उन्होंने दरवाजे बंद कर दिये और मोटरसाइकलों को आग के हवाले कर दिया.”

कौन थे ईश्वर चंद्र विद्यासागर?

मशहूर बांग्ला लेखक और समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर बंगाल के पुनर्जागरण के स्तम्भों में से एक थे. इनका जन्म बंगाली ब्राह्मण परिवार में 26 सितम्बर 1820 को और निधन 29 जुलाई 1891 को हुआ था. इनके बचपन का नाम ईश्वर चन्द्र बन्दोपाध्याय था, लेकिन उनकी विद्वता के कारण ही उन्हें विद्यसागर की उपाधि दी गई थी. विद्यसागर नारी शिक्षा के समर्थक थे. उनकी कोशिशों से ही कलकत्ता और अन्य जगहों में बहुत ज्यादा बालिका विद्यालयों की स्थापना हुई थी.

इतना ही नहीं इन्हीं की कोशिशों 1856 ई. में विधवा-पुनर्विवाह कानून पारित हुआ था. उन्होंने अपने इकलौते बेटे की शादी एक विधवा से की थी. उस दौर में उन्होंने बाल विवाह का भी विरोध किया था. इन्हें समाज सुधारक के रूप में राजा राममोहन राय का उत्तराधिकारी माना जाता है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल कल कोलकाता में अमित शाह का रोडशो हुआ. इस दौरान कोलकाता के विद्यासागर कॉलेज के अंदर से टीएमसी के कथित समर्थकों ने शाह के काफिले पर पथराव, किया जिससे दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच झड़प हुई. गुस्साए बीजेपी समर्थकों ने कॉलेज के गेट के बाहर टीएमसी प्रतिद्वंद्वियों के साथ मारपीट की. उन्होंने बाहर खड़ी कई मोटरसाइकलों को आग के हवाले कर दिया गया. इस हिंसा के दौरान ही ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा भी तोड़ दी गई.

यह भी पढ़ें- कोलकाता: अमित शाह के रोड शो में हिंसा, ममता बोलीं- वह क्या भगवान हैं जो उनके खिलाफ प्रदर्शन नहीं हो सकता ‘नीच’ वाले बयान पर सवाल पूछा तो अय्यर ने मीडियाकर्मी को धक्का दिया, मोदी बोले- मेरे लिए उपहार हैं गालियां

मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रियंका गांधी का रोड शो आज, विश्वनाथ मंदिर में पूजा भी करेंगी

चंडीगढ़: पीएम मोदी की रैली के पास ‘मोदी पकौड़ा’ बेच रहे थे छात्र, हिरासत में लेने के बाद छोड़ा गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश

वीडियोज

Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget