एक्सप्लोरर

वाराणसी सीटः पीएम मोदी को कौन टक्कर दे पाएंगे, अजय राय या शालिनी यादव, जानें- सियासी समीकरण

वाराणसी का मुकाबला दिलचस्प हो चुका है. बीजेपी की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी चुनावी मैदान में हैं तो कांग्रेस ने एक बार फिर अजय राय को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं गठबंधन ने शालिनी यादव पर भरोसा जताया है.

वाराणसीः देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे. यह दूसरा मौका है जब नरेंद्र मोदी वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. पीएम मोदी कल अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे. पीएम के नामांकन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जोर शोर से तैयारियां की है. वाराणसी शहर को बीजेपी के झंडों और पोस्टरों से पाट दिया गया है. आज पीएम मोदी का यहां 7 किलोमीटर का लंबा रोड शो है.

साल 2014 के चुनाव में पीएम मोदी ने वाराणसी से जीत दर्ज की थी. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को 3 लाख 71 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था. इस सीट पर केजरीवाल को 2,09,23 वोट मिले थे जबकि विजयी उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को 5,81,022 वोट मिले थे.

इस बार उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन करके चुनावी मैदान में है. गठबंधन ने शालिनी यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं कांग्रेस ने एक बार फिर से पूर्व प्रत्याशी अजय राय पर अपना भरोसा जताया है.

वाराणसी लोकसभा में करीब 18 लाख वोटर हैं. जिनमें जाति के हिसाब से अगर देखें तो लगभग 2 लाख कुर्मी, 1 लाख यादव, 2.5 लाख मुस्लिम, 70 हजार राजपूत, 2 लाख बनिया वोटर हैं. इसके अलावे करीब 1.5 लाख भूमिहार और 2 लाख ब्राह्मण वोटर हैं.

सबसे ज्यादा वोटरों की बात करें तो यहां कुर्मी समाज के काफी वोटर वाराणसी लोकसभा में हैं. खासकर रोहनिया और सेवापुरी क्षेत्र में ये संख्या ज्यादा है. इस सीट पर वैश्य, यादव और मुस्लिम वोटरों की संख्या यहां निर्णायक भूमिका में होती है.

पिछले चुनाव की अगर बात करें तो बीजेपी को कुल वोट का करीब 56.37 प्रतिशत वोट मिले थे. वहीं आप को 20.30 प्रतिशत. कांग्रेस के उम्मीदवार अजय राय 7.34 प्रतिशत वोट पाने में कामयाब हुए तो वहीं बीएसपी 5.88 जबकि एसपी को 4.39 प्रतिशत वोट मिले थे.

बता दें कि वाराणसी में सातवें और अंतिम चरण में मतदान है. वोटों की गिनती 23 मई को होगी.

प्रज्ञा ठाकुर का बयान, कहा- देश के मुसलमान भी राष्ट्रहितैषी हैं वह भी मेरे समर्थन में हैं

वाराणसी में पीएम मोदी के स्वागत में लगे हैं कुछ इस तरह के पोस्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट

वीडियोज

'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget