एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2019: 12वीं पास हैं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, हलफनामे में दी जानकारी

केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी से नामांकन पर्चा भर दिया है. इस दौरान उन्होंने अपनी शिक्षा को लेकर जानकारी दी है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या जानकारी दी है.

नई दिल्ली: केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी की शिक्षा को लेकर लगातार सवाल खड़े होते रहे हैं. एक बार फिर से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी से नामांकन करते वक्त अपनी शिक्षा का ब्यौरा दिया है. स्मृति के हलफनामे के मुताबिक उन्होंने 1991 में हाईस्कूल की परीक्षा और 1993 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की. इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में 1994 में बीकॉम के तीन साल स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया लेकिन उन्होंने यह पढ़ाई पूरी नहीं की. अब सवाल यह है कि क्या स्मृति ईरानी ने यही जानकारी पहले भी दी थी. तो इसके लिए हम आपको बताते हैं कि स्मृति ईरानी के पिछले चार हलफनामों की जानकारी देते हैं-

साल 2017 केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने 2017 में हुए राज्य सभा चुनावों के दौरान दिए हलफनामे में साफ तौर पर कहा था कि उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी नहीं की है. उसमें कहा गया था की स्मृति ने बीकॉम प्रथम वर्ष पूरा करने के बाद अपनी आगे की पढ़ाई पूरी नहीं की जबकि यह पूरा पाठ्यक्रम 3 साल का था.

साल 2014 इसी तरह की जानकारी स्मृति ने दी थी जब उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान अमेठी से नामांकन किया था. उस दौरान स्मृति ईरानी ने नामांकन पत्र दाखिल करते हुए कहा था की डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से 1994 में उन्होंने बीकॉम पार्ट-वन किया है लेकिन उसके आगे की पढ़ाई पूरी नहीं की.

साल 2011 स्मृति ईरानी ने यही जानकारी 2011 के राज्यसभा चुनावों के दौरान दी थी जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने 1994 में डीयू के पत्राचार विद्यालय से बीकॉम पार्ट वन किया है जो की पूरा नहीं हो पाया था.

साल 2004 विवाद की वजह बना था स्मृति ईरानी का 2004 के लोकसभा चुनावों के दौरान दिया गया हलफनामा जिसमें स्मृति ईरानी ने नामंकन करते वक़्त अपनी शैक्षणिक योग्यता के बारे में जो जानकारी दी थी उसके मुताबिक़ स्मृति ने 1996 में डीयू से पत्राचार के जरिये बीए पूरा किया था.

यानी इस जानकारी को देखने के बाद साफ़ हो रहा है के स्मृति ने अब तक 5 बार चुनावी हलफनामा भरा है और 5 बार में से सिर्फ 2004 को छोड़कर हर बार कमोवेश एक से ही जानकारी दी है. जिसमें कहा गया है कि स्मृति ईरानी ने 1994 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में बीकॉम के 3 वर्ष पाठ्यक्रम में दाखिला लिया लेकिन पहला वर्ष पूरे करने के बाद ही उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और उन्होंने बीकॉम पूरा नहीं किया और इस लिहाज से स्मृति ईरानी 12वीं पास ही मानी जाएंगी. स्मृति ईरानी के पास 4.71 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति, 6 लाख 24 हजार नकद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget