एक्सप्लोरर

BJP में शामिल होने के बाद बोले सनी देओल- देश को मोदी जैसे लोगों की जरूरत, मैं काम करके दिखाऊंगा

सनी देओल केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए हैं. सनी देओल ने कहा है कि मैं बात नहीं काम करके दिखाऊंगा.

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सनी देओल बीजेपी में शामिल हो गए हैं. बीजेपी सनी देओल को पंजाब के गुरदासपुर से चुनावी मैदान में उतार सकती है. बीजेपी में शामिल होने के बाद सनी देओल ने कहा है कि इस देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे लोगों की जरूरत है. सनी ने यह भी कहा है कि मैं बातें नहीं बल्कि काम करके दिखाऊंगा.

मैं मोदी जी के साथ जुड़ने आया हूं- सनी देओल

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सनी देओल ने कहा, ‘’मेरे पापा अटल जी के साथ जुड़े थे. मैं मोदी जी के साथ जुड़ने आया हूं. इस देश को मोदी जैसे लोगों की जरूरत है. मैं चाहता हूं कि मोदी अगले पांच साल और देश के प्रधानमंत्री बने.’’ उन्होंने आगे कहा, ‘’मैं बातें नहीं काम करके दिखाऊंगा.’’ बता दें कि सनी देओल केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए हैं.

प्रियंका के वाराणसी से चुनाव लड़ने पर बोले राहुल- फैसला हो चुका है, अभी सस्पेंस रखना चाहते हैं

मुझे बार्डर फ़िल्म की याद आ गई- सीतारमण

इस दौरान रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘’जब मुझे पता लगा सनी देओल हमारी पार्टी में शामिल हो रहे हैं तो मुझे बार्डर फ़िल्म की याद आ गई, जो राष्ट्रवाद का उदाहरण थी.’’ निर्मला सीतारमण ने कहा कि सनी देओल लोगों की नब्ज समझते हैं.

वहीं केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ‘’सनी देओल का पूरा परिवार बीजेपी का वफ़ादार रहा है. जिस प्रकार से इनके पिता धर्मेन्द्र जी ने लोगों की सेवा की. उसी तरह सनी दयोल भी जनता के बीच में रहकर लोगों की सेवा करेंगे.’’

सनी के गुरदासपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा

बता दें कि साल 2014 में गुरदासपुर से बीजेपी के टिकट पर विनोद खन्ना चुनाव जीते थे. विनोद खन्ना का साल 2017  में निधन हो गया था. इसके बाद उपचुनाव में कांग्रेस के सुनील जाखड़ चुनाव जीत गए थे.

पिता ध्रमेंद्र की राह पर सनी देओल

सनी देओल के पिता ध्रमेंद्र राजस्थान के बीकानेर से बीजेपी के सांसद रह चुके हैं. साल 2004 में उन्होंने जीत हासिल की थी, लेकिन साल 2009 में उन्होंने राजनीति छोड़ दी. ध्रमेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी अभी मथुरा से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं.

यह भी पढ़ें-

BJP ने गौतम गंभीर को पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया, मीनाक्षी लेखी को नई दिल्ली से मिला टिकट

मायावती के पीएम बनने के सवाल पर भड़के रामगोपाल, कहा '23 मई की शाम 5 बजे दूंगा इसका जवाब'

अहमदाबाद में पीएम मोदी ने डाला वोट, बोले- 'IED से कई गुना ताकतवर है वोटर आईडी'

In Details: तीसरे चरण की वोटिंग शुरू: 117 सीटों पर वोटिंग, अमित शाह, राहुल, मुलायम, आजम-जया की किस्मत का होगा फैसला
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम विधानसभा चुनाव में अकेले हाथ आजमाएगी हेमंत सोरेन की JMM, 19 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार
असम विधानसभा चुनाव में अकेले हाथ आजमाएगी हेमंत सोरेन की JMM, 19 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार
बंगाल चुनाव में AIMIM की एंट्री, ओवैसी ने बाबरी मस्जिद वाले हुमायूं कबीर की पार्टी से गठबंधन का किया ऐलान
बंगाल चुनाव में AIMIM की एंट्री, ओवैसी ने बाबरी मस्जिद वाले हुमायूं कबीर की पार्टी से गठबंधन का किया ऐलान
असम चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका! इस दिग्गज नेता ने कमल छोड़ थामा 'हाथ'
असम चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका! इस दिग्गज नेता ने कमल छोड़ थामा 'हाथ'
पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ेगी ओवैसी की पार्टी, हुमायूं कबीर के साथ गठबंधन का किया ऐलान, ममता बनर्जी की बढ़ेगी टेंशन!
बंगाल में चुनाव लड़ेगी ओवैसी की पार्टी, हुमायूं कबीर के साथ गठबंधन का किया ऐलान, ममता बनर्जी की बढ़ेगी टेंशन!

वीडियोज

Donald Trump के U-Turn ने दुनिया को चौंकाया | Iran Vs America Israel War
Iran-Israel War: Middle East में बारूद की बारिश ने बढ़ाया युद्ध का खतरा | World War3 | Drones Attack
Sansani: ट्रंप के लिए अमेरिका में नफरत बढ़ रही है? | Middle East
Owaisi करेंगे Humayun Kabir की पार्टी से गठबंधन? सियासत में हलचल | Breaking News
War Update: ईरान-इजरायल टकराव ने बढ़ाया दुनिया का खतरा | Iran Vs America Israel War | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान ने लगाया $2 मिलियन का टोल, कहा- 'ये हमारे अधिकार को...'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान ने लगाया $2 मिलियन का टोल, कहा- 'ये हमारे अधिकार को...'
'देश और दुनिया में गौरव...', PM मोदी के सबसे लंबे सरकार प्रमुख के रिकॉर्ड पर बोले इकबाल अंसारी
'देश और दुनिया में गौरव...', PM मोदी के सबसे लंबे सरकार प्रमुख के रिकॉर्ड पर बोले इकबाल अंसारी
US Iran War: भारत में 95 तो पाकिस्तान में कितने रुपए प्रति लीटर बिक रहा पेट्रोल, सिलेंडर कितने का?
भारत में 95 तो पाकिस्तान में कितने रुपए प्रति लीटर बिक रहा पेट्रोल, सिलेंडर कितने का?
आईपीएल के 19 साल के इतिहास में वो कौन सी टीम जिसने किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को कभी नहीं किया शामिल, नाम जानकर चौंक जाएंगे
आईपीएल के 19 साल के इतिहास में वो कौन सी टीम जिसने किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को कभी नहीं किया शामिल, नाम जानकर चौंक जाएंगे
Dhurandhar 2 Leaked: 'धुरंधर 2' की धुआंधार कमाई के बीच मेकर्स को झटका, ऑनलाइन लीक हुई फिल्म, फ्री में डाउनलोड कर धड़ल्ले से देख रहे लोग
'धुरंधर 2' की धुआंधार कमाई के बीच मेकर्स को झटका, ऑनलाइन लीक हुई फिल्म
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ट्रंप के बाद अब स्कॉट बेसेंट ने दी धमकी, बोले- 'ईरान के किले...'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ट्रंप के बाद अब स्कॉट बेसेंट ने दी धमकी, बोले- 'ईरान के किले...'
ऑनलाइन फ्रॉड से बचना है तो हमेशा याद रखें ये 5 बातें, ठग नहीं बना पाएंगे शिकार
ऑनलाइन फ्रॉड से बचना है तो हमेशा याद रखें ये 5 बातें, ठग नहीं बना पाएंगे शिकार
मिलिट्री स्कूल में कैसे मिलता है एडमिशन, क्या इन स्कूलों में पढ़ सकते हैं आम आदमी के भी बच्चे?
मिलिट्री स्कूल में कैसे मिलता है एडमिशन, क्या इन स्कूलों में पढ़ सकते हैं आम आदमी के भी बच्चे?
Embed widget