एक्सप्लोरर

राजदार ने खोला राज: इस वजह से चुनाव नहीं लड़ेंगी सपना चौधरी, प्रचार भी नहीं करेंगी

सपना चौधरी कांग्रेस की तरफ से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी या बीजेपी की तरफ से इसको लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है. अब उनके करीबी दोस्त देव कुमार देवा ने एबीपी न्यूज़ पर इसको लेकर बड़ा खुलासा किया है.

नई दिल्ली: सपना चौधरी के कांग्रेस या बीजेपी ज्वाइन करने को लेकर मचे घमासान पर अब उनके करीबी दोस्त देव कुमार देवा ने बड़ा खुलासा किया है. एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में देवा ने कहा है कि सपना अभी किसी भी पॉलिटिकल पार्टी में नहीं हैं. हालांकि उन्होंने इस बात को स्वीकार किया है कि कांग्रेस ने सपना को मथुरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था.

देव कुमार देवा ने बताया कि सपना फिलहाल किसी भी पार्टी का हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने कोई पॉलिटिकल पार्टी नहीं ज्वाइन की है. जो तस्वीरें वायरल हुई उसके पीछे का सच बहुत बड़ा है. देवा ने कहा,'' जो तस्वीर प्रियंका गांधी के साथ सपना चौधरी की है वह ज्यादा पुरानी नहीं है. तस्वीर 14 मार्च की है. कांग्रेस ने मथुरा सीट पर हेमा मालिनी के खिलाफ लड़ने के लिए कहा था. सपना तैयार भी थीं''

देवा ने आगे कहा, '' मीटिंग ज्योतिरादित्या सिंधिया के घर पर हुई थी. इसके बाद सपना का बायोडेटा जमा कराना था कि उनकी कितनी संपत्ति है और उनके पास कितनी गाड़ियां हैं. फॉर्म भरने के दौरान सपना की जो उम्र है वह 23 साल कुछ महीने है. यहीं पेंच फंस गया. उनकी उम्र 25 साल के कम है और इसलिए वह चुनाव नहीं लड़ सकती हैं.''

सपना चुनाव तो नहीं लड़ सकती लेकिन वह प्रचार किसके लिए करेंगी? इस सवाल के जवाब में देवा ने कहा कि वह किसी के लिए प्रचार नहीं करेंगी और वह मनोज तिवारी से केवल एक कलाकार के नाते मिलने गईं थी. हालाकि देवा ने कहा कि सपना अंतिम फैसला 31 मार्च के बाद लेंगी.

क्या है विवाद

बता दें कि हाल में ही सपना चौधरी की कांग्रेस की महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ एक तस्वीर वायरल हुई थी. इसके बाद ही खबर आई कि वह कांग्रेस की तरफ से मथुरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं. इसके कुछ समय बाद ही सपना की तस्वीर बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ भी आई. इसके बाद से ही उनके प्रशंसकों में इस बात को लेकर संशय की स्थिति बन गई कि आखिर सपना कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ रही है या बीजेपी की तरफ से उम्मीदवार हैं.

सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने का पूरा सच, देखिए वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget