एक्सप्लोरर

84 सिख दंगों पर बयान के बाद पित्रोदा की सफाई, कहा- मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रही है BJP

केंद्री की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए सैम पित्रोदा ने कल 1984 के दंगो पर कहा था कि 1984 दंगों में जो हुआ सो हुआ, लेकिन पांच सालों में मोदी सरकार ने क्या किया?

नई दिल्ली: 1984 के सिख दंगों पर ‘जो हुआ सो हुआ’ कहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा ने सफाई दी है. सैम पित्रोदा ने कहा है कि मेरे बयान को बीजेपी तोड़ मरोड़ कर पेश कर रही है और उनके पास अब कोई चुनावी मुद्दा नहीं बचा है. सैम पित्रोदा ने कहा था कि 1984 दंगों में जो हुआ सो हुआ, लेकिन पांच सालों में मोदी सरकार ने क्या किया?

सैम पित्रोदी ने क्या कहा है?

सैम पित्रोदा ने आज सुबह ट्वीट किया, ‘’मैंने देखा है कि कैसे बीजेपी फिर से मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रही है. बीजेपी हमें बांटने और अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए ये बयान घुमा रही है. दुख की बात है कि उनके पास पेश करने के लिए कुछ भी सकारात्मक नहीं है.’’

सैम पित्रोदा बोले- 84 के दंगों में जो हुआ सो हुआ, 5 साल में मोदी ने क्या किया? BJP ने किया पलटवार

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘’मैंने 1984 में कठिन समय के दौरान अपने सिख भाइयों और बहनों के दर्द को स्वीकार किया है. और उनपर हुए अत्याचारों के लिए गहराई से दुख महसूस किया है.’’ उन्होंने कहा, ‘’ये अतीत की बातें हैं, जो वास्तव में इस चुनाव के लिए प्रासंगिक नहीं हैं. पिछले पांच सालों से मोदी सरकार ने क्या किया है?’’

सैम पित्रोदा ने कहा, ‘’बीजेपी इन मुद्दों पर बात कर रही है और कांग्रेस के नेताओं को लेकर झूठ बोल रही है. बीजेपी अपने प्रदर्शन के बारे में बात नहीं कर सकती. बीजेपी के पास रोजगार, समावेशी विकास और देश की समृद्धि के लिए भारत को आगे ले जाने के लिए कोई विजन नहीं है.’’

सैम पित्रोदा ने क्या कहा था? बता दें कि केंद्री की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए सैम पित्रोदा ने कल 1984 के दंगो पर बयान  दिया था. सैम पित्रोदा ने कहा था कि 1984 दंगों में जो हुआ सो हुआ, लेकिन पांच सालों में मोदी सरकार ने क्या किया? सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी ने उन्हें घेर लिया है और उनसे 1984 दंगों पर बयान के लिए माफी मांगने को कहा है. यह भी पढ़ें- दिल्ली: पर्चे बंटवाने के आरोपों के बाद गंभीर ने केजरीवाल-सिसोदिया और आतिशी को भेजा नोटिस दिल्ली: केजरीवाल का विवादित बयान, वोटरों से कहा- दूसरी पार्टियों से पैसे-गिफ्ट लें, लेकिन वोट AAP को दें #PMModiOnABP : प्रियंका से लेकर ममता तक के बयानों का पीएम मोदी ने दिया जवाब, देखिए Exclusive इंटरव्यू WATCH FULL INTERVIEW: 'चुनाव खत्म हो गया है और नरेंद्र मोदी हार चुके हैं' - राहुल गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget