एक्सप्लोरर

यूपी में अब नेता बनाम अभिनेता: गोरखरपुर से रविकिशन और आजमगढ़ से निरहुआ को मैदान में उतार सकती है बीजेपी

इससे पहले रवि किशन जौनपुर से कांग्रेस के टिकट पर 2014 लोकसभा चुनाव में उतरे थे. जहां से इन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपने विरोधियों को कड़ी टक्कर देने के मूड में है. यही कारण है कि मजबूत विपक्षी उम्मीदवारों के खिलाफ बीजेपी भी मजबूत उम्मीदवार उतार रही है. सूत्रों ने बताया कि भोजपुरी सुपर स्टार और अभिनेता निरहुआ आजमगढ़ से चुनाव लड़ सकते हैं. वहीं गोरखपुर से पार्टी रवि किशन को टिकट दे सकती है.

बता दें कि आजमगढ़ से अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हैं. अखिलेश यादव को बहुजन समाज पार्टी का समर्थन है.

वहीं भोजपुरी स्टार रवि किशन को बीजेपी गोरखपुर से टिकट दे सकती है. एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए रवि किशन ने कहा कि मैं जौनपुर से चुनाव लड़ना चाहता हूं लेकिन पार्टी जहां से चाहेगी मैं वहां से लड़ूंगा.

एबीपी न्यूज से बात करते हुए रवि किशन ने कहा कि मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है. मैं चाहता हूं कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनें. पिछले चुनाव में कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कहा कि जब मैं वहां गया तो मेरे समर्थकों ने कहा कि आप सही झंडे के नीचे नहीं है.

अपने समर्थकों की राय को सुनते हुए मैंने फैसला किया कि मुझे बीजेपी में शामिल हो जाना चाहिए. इससे पहले रवि किशन जौनपुर से कांग्रेस के टिकट पर 2014 लोकसभा चुनाव में उतरे थे. जहां से इन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

गोरखपुर से बीजेपी के टिकट पर योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़ते थे लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें इस सीट को खाली करना पड़ा. ऐसे में पार्टी को एक जाना पहचाना चेहरा चाहिए था जिसके तरफ लोग आकर्षित हो सकें. माना जा रहा है कि ऐसे में पार्टी की तलाश रवि किशन पर खत्म हो सकती है.

राजनाथ सिंह ने कहा- वायुसेना के पास राफेल होता तो पाकिस्तान में घुसने की जरूरत नहीं होती

कांग्रेस के ड्रीम प्रोजेक्ट पर राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेंस से भ्रम कैसे फैल गया ? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget