एक्सप्लोरर

VIP सीट: लखनऊ से राजनाथ सिंह ने भरा नामांकन, BJP के इस गढ़ में कभी वाजपेयी की तूती बोलती थी

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में लखनऊ से राजनाथ सिंह ने कांग्रेस की रीता बहुगुणा जोशी को हराया था. इस चुनाव में राजनाथ सिंह को 54.2 फीसदी वोट मिले थे.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों का शहर कहे जाने वाले लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार और केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. राजनाथ सिंह ने साल 2009 में यूपी के गाजियाबाद से और साल 2014 में लखनऊ से चुनाव लड़ा था. राजनाथ वर्तमान में लखनऊ से सांसद हैं.

वाजपेयी के नाम से मशहूर है लखनऊ लोकसभा सीट

VIP सीट कहे जाने वाला लखनऊ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का संसदीय क्षेत्र भी रहा है. वाजपेयी ने साल 1991 में हुए लोकसभा चुनाव में दो सीटों उत्तरप्रदेश की लखनऊ और मध्यप्रदेश की विदिशा से चुनाव लड़ा था. वह इन दोनों सीटों से भारी बहुमत से जीत गये थे, लेकिन उन्होंने विदिशा की बजाय लखनऊ सीट चुनी थी, क्योंकि वह वहां से ज्यादा मतों से जीते थे.

गौरतलब है कि 1960 में अटलजी ने लालजी टंडन को सभासद बनाने के लिए लखनऊ के चौक क्षेत्र में घर-घर जाकर प्रचार किया था. वाजपेयी ने ऐसा लखनऊ के तीसरे मेयर रहे डॉ. पी.डी. कपूर के कहने पर किया था. उस वक्त अटलजी ने लालजी टंडन का प्रचार कर उनकी जीत सुनिश्चित की थी.

इसके बाद जब अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति से संन्यास ले लिया तो उनकी जगह लखनऊ से 2009 के लोकसभा चुनाव में लालजी टंडन को उम्मीदवार बनाया गया. उस वक्त वाजपेयी जी बीमार थे, हॉस्पिटल में भर्ती थे. एक बार फिर लखनऊ के लोगों ने अटलजी की सीट पर उनके चहेते लालजी टंडन को जीत दिलाई थी.

अब बीजेपी की उम्मीदवार हैं 2014 में राजनाथ से हारीं रीता जोशी

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में लखनऊ से राजनाथ सिंह ने कांग्रेस की रीता बहुगुणा जोशी को हराया था. इस चुनाव में राजनाथ सिंह को 54.2 फीसदी वोट मिले थे. ध्यान देने वाली बात यह है कि रीता बहुगुणा जोशी ने साल 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी का दामन थाम लिया था. जोशी वर्तमान में योगी सरकार में मंत्री है. बीजेपी ने इन्हें इलाहबाद लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है.

साल 2014 में कौन किस नंबर पर था?

1-राजनाथ सिंह बीजेपी- वोट मिले 54.2 फीसदी

2-रीता बहुगुणा जोशी- कांग्रेस- वोट मिले 27.9 फीसदी

3-नकुल दुबे- बीएसपी- वोट मिले 6.2 फीसदी

4-अभिषेक मिश्रा- सपा- वोट मिले 5.5 फीसदी

5-जावेद जाफरी- आप- वोट मिले 4 फीसदी

साल 2009 में कौन किस नंबर पर था?

साल 2009 लोकसभा चुनाव में भी इस सीट पर बीजेपी ने ही कब्जा किया था. बीजेपी के लालजी टंडन ने कांग्रेस की रीता बहुगुणा जोशी को हराया था. लालजी टंडन को इस चुनाव में 34.9 फीसदी वोट और जोशी को 27.9 फीसदी वोट मिले थे. इस चुनाव में बीएसपी के अखिलेश दास गुप्ता 22.9 फीसदी वोट के साथ तीसरे नंबर पर और सपा की नफीसा अली सोढ़ी 10.5 फीसदी वोट के साथ चौथे नंबर पर आई थीं.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली: वोटिंग से पहले कचरे से मिले सैकड़ों वोटर कार्ड, BJP और AAP ने एक दूसरे पर लगाए साजिश के आरोप

आज थमेगा दूसरे चरण का प्रचार: EVM में कैद होगी देवेगौड़ा, राजबब्बर-हेमा मालिनी जैसे बड़े दिग्गजों की किस्मत

EC ने दिखाई अपनी ताकतः आचार संहिता उल्लंघन को लेकर चार नेताओं पर लगाया बैन

राहुल गांधी ने BJP के चुनाव प्रचार के खर्च पर उठाए सवाल, कहा- करोड़ों रुपये का प्रचार कहां से हो रहा है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget