एक्सप्लोरर

क्या राहुल गांधी को मिलेगा अखिलेश और मायावती का साथ?

नई दिल्ली: अगले लोक सभा चुनाव के लिए राहुल गांधी ने विपक्ष को एकजुट करने का मन बनाया है. लेकिन यूपी में उनका साथ देने को कोई तैयार नहीं है. मायावती अब भी एकला चलो की जिद पर है. जबकि अखिलेश यादव भी कांग्रेस से दोस्ती करने के मूड में नहीं हैं. ऐसे हालात में तो देश के सबसे बड़े राज्य में बीजेपी के खिलाफ साझा विपक्ष एक सपने जैसा ही लग रहा है.

एक पुरानी कहावत है दिल्ली की कुर्सी का रास्ता लखनऊ से होकर जाता है. कहने का मतलब है कि जो पार्टी यहां अच्छा करती है केंद्र में उसकी ही सरकार बनती है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी ये पता है. इसीलिए वे अब बीजेपी के खिलाफ एकजुट विपक्ष चाहते हैं. लेकिन यूपी में तो ऐसा दूर की कौड़ी ही लग रहा है. सबसे पहले बात समाजवादी पार्टी की. कांग्रेस से चुनावी गठबंधन करने को अखिलेश यादव तैयार नहीं हैं. कुछ ही दिनों पहले समाजवादी पार्टी की एक मीटिंग हुई थी. जिसमें अखिलेश यादव ने कहा कि हम सब मिल कर पार्टी मजबूत करें. नए लोगों को इससे जोड़ें. इसी मीटिंग में अखिलेश ने कहा था कि कांग्रेस बड़े दिल वाले लोगों की पार्टी नहीं है.

पिछले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन था. कांग्रेस सात विधायकों पर सिमट गयी. समाजवादी पार्टी के 47 नेता ही चुनाव जीत पाए. चुनाव प्रचार में अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने साथ साथ रोड शो किया था. लेकिन अब दोनों साथ साथ चलने को तैयार नहीं है. 2014 के लोक सभा चुनाव में कांग्रेस को दो और समाजवादी पार्टी को पांच सीटें मिली थीं. लेकिन मायावती की पार्टी बीएसपी तो अपना खाता तक नहीं खोल पायी थी. विधान सभा चुनाव में भी पार्टी को मुंह की खानी पडी. दलित और मुस्लिम समीकरण भी काम नहीं आया और पार्टी 19 विधायकों पर सिमट गई. बीएसपी के एक सांसद बोले " बहनजी अकेले चुनाव लड़ने के मूड में हैं और हमारी तैयारी भी वैसी ही है".

आपको बता दें कि बीएसपी और कांग्रेस एक बार गठबंधन में चुनाव भी लड़ चुकी है. ये बात उस दौर की है जब मंदिर आंदोलन अपने उफान पर था. 2003 में समाजवादी पार्टी और बीएसपी ने मिल कर विधान सभा का चुनाव लड़ा. उन दिनों नारे लगा करते थे - मिले मुलायम कांशीराम और हवा में उड़ गए जय श्री राम. दोनों पार्टियों की मिली जुली सरकार बनी. लेकिन अब दोनों पार्टियों को एक दूसरे का साथ तक मंजूर नहीं है.

कहते है राजनीति में कोई किसी का ना तो स्थायी दोस्त होता है और ना ही दुश्मन. इसीलिए अगर यूपी में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बीएसपी और आरएलडी एक साथ हो जाएं तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए. वैसे ये पार्टियां कभी ना कभी एक दूसरे के साथ मिल कर चुनाव लड़ चुकी हैं. इन दिनों मंच से राहुल गांधी से लेकर अखिलेश यादव तक एक दुसरे के खिलाफ बोलने से बच रहे हैं. मायावती भी उसी राह पर हैं. मुलायम सिंह की राजनीति से अलग अखिलेश अब मायावती को बुआ कह कर बुलाते हैं. साथ भले हो या ना हो लेकिन सब गुंजाइश जरूर बचाये रखना चाहते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget