एक्सप्लोरर

मोदी के 15 लाख रुपये के वादे से 'NYAY योजना' का विचार आया- राहुल गांधी

राहुल ने कहा, 2019 का आम चुनाव दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई है. उन्होंने न्याय का हवाला देते हुए कहा कि सरकार बनने पर कांग्रेस इस योजना की शुरुआत करेगी.

यमुनानगर: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले '15 लाख रुपये के वादे' से उन्हें गरीबों के लिए न्यूनतम आय योजना का विचार मिला. राहुल ने कहा कि देश के गरीब लोगों के लिए कांग्रेस का चुनावी वादा 'न्याय' (न्यूनतम आय योजना) ऐतिहासिक है. उन्होंने दावा किया कि जब से इस योजना की घोषणा हुई है प्रधानमंत्री हिल गए हैं. इस योजना के तहत देश के 20 फीसदी गरीबों के बैंक खाते में हर साल 72 हजार रुपये जमा कराये जायेंगे.

कुछ उद्योगपतियों की मदद करने के लिए मोदी की आलोचना करते हुए राहुल ने कहा वह अमीरों की सुरक्षा करते हैं जबकि कर्ज से लदे किसानों की मदद से बच रहे हैं. उन्होंने कहा, 'यह चौकीदार चोर है.' उन्होंने कहा कि इसके उलट उनकी पार्टी (कांग्रेस) गरीबों, कमजोर वर्गों और किसानो के लिए काम करती है.

राहुल ने कहा, ''2019 का आम चुनाव दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई है. इसमें एक तरफ बीजेपी, संघ और नरेंद्र मोदी हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस है.'' राहुल अपने एक दिवसीय दौरे के तहत हरियाणा कांग्रेस की ओर से जारी परिवर्तन यात्रा में हिस्सा लेने पहुंचे. इस यात्रा की शुरुआत गुरूग्राम से इस हफ्ते के शुरू में हुई थी. उन्होंने कहा कि बीजेपी के उलट उनकी पार्टी अपना वादा पूरा करती है. उन्होंने न्याय का हवाला देते हुए कहा कि सरकार बनने पर कांग्रेस इस योजना की शुरुआत करेगी.

यमुनानगर जिले के जगाधरी शहर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, ''उन्होंने प्रत्येक भारतीय के बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा कराने का वादा किया था. क्या किसी को कुछ मिला.'' उन्होंने कहा, ''सच ये है कि जब हमारी सरकार बनेगी तो देश के 20 फीसदी गरीबों के खाते में हर साल 72 हजार रुपये जमा कराये जायेंगे. मोदी ने प्रत्येक भारतीय के खाते में 15 लाख रुपये देने के बारे में झूठ बोला. हालांकि, मुझे लगता है कि गरीबों के खाते में धन जमा कराने का विचार सही है अगर इसे ईमानदारी से लागू किया जाए.''

नोटबंदी ने छोटे दुकानदारों को प्रभावित किया- राहुल गांधी राहुल ने कहा, ''मुझे यह विचार अच्छा लगा. मैने कांग्रेस पार्टी के थिंकटैंक से बातचीत की और उन्हें मोदी के 15 लाख रुपये के वादे के बारे में बताया और कहा कि उन्होंने इसे पूरा नहीं किया. उन्होंने जो किया वह किसानों के साथ अन्याय है. नोटबंदी कर उन्होंने छोटे दुकानदारों को प्रभावित किया और गब्बर सिंह टैक्स लेकर आये.'' उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्होंने पार्टी के थिंकटैंक से कहा कि वह एक ऐसी योजना लेकर आये जिससे गरीबों को लाभ हो.

घृणा और गुस्सा फैलाते हैं पीएम- राहुल राहुल ने कहा, ''यह (न्याय) ऐतिहासिक है. यह इतनी ऐतिहासिक है कि आपने पिछले दो तीन दिन टीवी पर नरेंद्र मोदी का चेहरा देख होगा, वह हिल गए हैं.'' राहुल ने मोदी और बीजेपी की आलोचना करते हुए कहा कि वह घृणा और गुस्सा फैलाते हैं और वास्तविक मुद्दों को ठंडे बस्ते में डाल देते हैं.

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने 15 उद्योगपतियों के साढे तीन लाख करोड़ रूपये का कर्ज माफ कर दिया. उन्होंने कहा कि मोदी अमीरों की रक्षा करते हैं. मोदी अमीरों के साथ न्याय करते हैं.

दो सीटों से चुनाव लड़ने की संभावना पर बोले राहुल गांधी- पार्टी जल्द फैसला करेगी

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget