एक्सप्लोरर

यूपी: प्रियंका गांधी आज अमेठी में करेंगी चुनावी आगाज, बूथ अध्यक्षों के साथ करेंगी बैठक

प्रियंका दोपहर करीब 1 बजे राहुल के संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचेंगी, यहां प्रियंका 1965 बूथ अध्यक्षों के साथ मुलाकात करेंगी. यूपी में कांग्रेस का बेड़ा पार करने उतरी प्रियंका गांधी प्रदेश में लगातार रैली और रोड शो कर रही हैं.

नई दिल्ली: यूपी में कांग्रेस का बेड़ा पार करने उतरी प्रियंका गांधी प्रदेश में लगातार रैली और रोड शो कर रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में बोट यात्रा के बाद प्रियंका आज से अमेठी के दौरे पर हैं. पहले प्रियंका को आज अयोध्या जाना था लेकिन अब कार्यक्रम बदल गया है और दौरे की शुरुआत अमेठी से होगी.

प्रियंका दोपहर करीब 1 बजे राहुल के संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचेंगी, यहां प्रियंका 1965 बूथ अध्यक्षों के साथ मुलाकात करेंगी. बूथ अध्यक्षों के साथ दिन भर बैठक के बाद शाम को प्रियंका अमेठी से रायबरेली के लिए रवाना होंगी. मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कल प्रियंका कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी. 29 मार्च शुक्रवार को प्रियंका गांधी अयोध्या पहुंचेंगी.

प्रियंका गांधी पर स्मृति ईरानी का हमला राहुल गांधी को चुनावी चुनौती देने के बाद स्मृति ईरानी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर जुबानी हमला बोला है. यूपी के भदोही में जनसभा करते हुए स्मृति ईरानी ने प्रियंका के अयोध्या दौरे पर सवाल उठाए हैं. वहीं पुलवामा हमले को लेकर भी स्मृति ने सैम पेत्रोदा के बयान जरिए राहुल गांधी पर हमला बोला.

प्रियंका गांधी पर बीजेपी नेता का विवादित बयान प्रियंका के अयोध्या दौरे पर सियासत जारी है. प्रियंका परसों अयोध्या पहुंचेगी लेकिन बीजेपी के बड़े नेता विनय कटियार ने उससे पहले ही विवादित बयान दे दिया है. कटियार ने प्रियंका को मंदिर के जगह मस्जिद में सजदा करने की नसीहत दे दी. विनय कटियार यहीं नहीं रूके और सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगने के मुद्दे पर भी राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी. विनय कटियार राम मंदिर आंदोलन के बड़े नेता रहे हैं.

राहुल गांधी का आज का कार्यक्रम पिछड़े वर्गों से जुड़े मुद्दों को उठाने और ज्यादा से ज्यादा समर्थन हासिल करने के लिए कांग्रेस आज राष्ट्रीय ओबीसी अधिवेशन कर रही है जिसे राहुल गांधी संबोधित करेंगे. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग की ओर से दोपहर 12 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में इस अधिवेशन का आयोजन किया गया है. पार्टी के ओबीसी विभाग के प्रमुख और छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू के मुताबिक अधिवेशन में देश भर के हजारों प्रतिनिधि शामिल होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget