एक्सप्लोरर

प्रज्ञा ठाकुर आदतन अपराधी, छत्तीसगढ़ में चाकूबाजी की घटना में रही हैं शामिल- भूपेश बघेल

भूपेश बघेल ने कहा, अनेक और मारपीट की घटना होती रही हैं और शुरू से ही आदतन अपराधी की तरह उनका (प्रज्ञा) व्यवहार रहा है. मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से प्रज्ञा का मुख्य मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह से है.

जबलपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर छत्तीसगढ़ में चाकूबाजी की घटना में शामिल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह आदतन अपराधी हैं. प्रज्ञा साल 2008 में हुए मालेगांव बम विस्फोट मामले में आरोपी हैं और फिलहाल जमानत पर हैं. मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से उनका मुख्य मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह से है.

बघेल ने एक सवाल के जवाब में बताया, ''जहां तक प्रज्ञा ठाकुर जी की बात है, हमारे छत्तीसगढ़ से भी उनके संबंध रहे हैं. बिलाईगढ़ में उनके जीजा जी वेयरहाउस में नौकरी करते थे और साल 2001 की घटना है. वो (प्रज्ञा) हमेशा चाकू लेकर चलती थी और शैलेंद्र देवांगन नाम के नौजवान के सीने में चाकू घोपा था.''

भूपेश बघेल ने कहा, ''अनेक और मारपीट की घटना होती रही हैं और शुरू से ही आदतन अपराधी की तरह उनका (प्रज्ञा) व्यवहार रहा है.'' बघेल ने कहा, ''एक साध्वी की तरह व्यवहार उनका दिखाई देता नहीं.'' उनसे पूछा गया था कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल लोकसभा सीट से उतार कर क्या बीजेपी हिन्दुत्व को चुनावी मुद्दा बना रही है.

वहीं, मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता हितेश बाजपेई ने मुख्यमंत्री बघेल पर चुनावी लाभ लेने के लिए गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाते हुए कहा, ''बघेल जी मुख्यमंत्री हैं. उन्हें होश-हवास में बात करनी चाहिए और बिना सबूतों के साध्वी जी के खिलाफ ऐसा निराधार बयान नहीं देना चाहिए था.'' बाजपेई ने कहा, ''साध्वी जी के खिलाफ दिए गए अपने बयान पर वह (बघेल) तुरंत माफी मांगें. यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो हम उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे.''

सोनिया गांधी ने लिया फैसला, बनारस से नहीं लड़ेंगी प्रियंका गांधी, जानें इसके पीछे की वजह

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget