एक्सप्लोरर

भोपालः प्रज्ञा ठाकुर ने अपने लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए जारी किया संकल्प-पत्र

अपने संकल्प पत्र में प्रज्ञा ने किसान कल्याण का लक्ष्य पाने के साथ-साथ देशभर में वेयरहाउस नेटवर्क के तहत भोपाल को वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक हब बनाने का वादा किया है.

भोपाल: कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं भोपाल लोकसभा सीट के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की तर्ज पर इस सीट से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भी इस संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए बुधवार को अपना संकल्प-पत्र जारी किया.

इस संकल्प-पत्र में उन्होंने युवाओं में उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देने के लिए उद्यमियों को 50 लाख रूपये तक का ऋण बिना किसी सिक्योरिटी के देने एवं वर्ष 2014 तक देश में 50,000 नये स्टार्टअप लगाने में भोपाल को प्रोत्साहन के लिए संगठित प्रयास का वादा किया है.

इसके अलावा, प्रज्ञा ने इसमें किसान कल्याण का लक्ष्य पाने के साथ-साथ देशभर में वेयरहाउस नेटवर्क के तहत भोपाल को वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक हब बनाने का वादा किया है.

इस संकल्प पत्र में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड और खुदरा कारोबार की वृद्धि के लिए राष्ट्रीय खुदरा व्यापार नीति का लाभ भोपाल में तय करने की बात शामिल है.

यहां अपना संकल्प-पत्र जारी करने के बाद प्रज्ञा ने संवाददाताओं को बताया, ''यह संकल्प-पत्र केवल अंश मात्र है, इसमें और भी चीजें जुड़ती रहेंगी.''

प्रज्ञा साल 2008 में हुए मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी हैं और फिलहाल जमानत पर हैं. मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से उनका मुख्य मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह से है.

जेल में रहने के दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रताड़ना के कारण चुनाव प्रचार के लिए गलियों में नहीं जा पा रही हूं. अब आज से बाइक पर बैठकर प्रचार करूंगी. इसके बाद, वह बाइक पर पीछे की सीट पर बैठकर भोपाल की गलियों में चुनाव प्रचार करने निकल गई.

मध्य प्रदेश: दिग्विजय सिंह के रोड शो में लगा मोदी-मोदी का नारा, एफआईआर दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget