एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने मानसिक संतुलन खो दिया है, उन्हें इलाज कराने की जरूरत है- भूपेश बघेल

बघेल ने कहा कि राजीव गांधी पर प्रधानमंत्री की टिप्पणी बेहद निंदनीय है. कोई सोच भी नहीं सकता है कि प्रधानमंत्री के कद का कोई व्यक्ति किसी ऐसे व्यक्ति के लिए अपमानजनक टिप्पणी करेगा जो जीवित नहीं है.

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टिप्पणी को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है और उन्हें इलाज कराने की जरूरत है. पार्टी के राज्य मुख्यालय 'राजीव भवन' में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि राजीव गांधी के खिलाफ मोदी की टिप्पणी बेहद निंदनीय है और उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी का राष्ट्र के लिए योगदान मील का पत्थर साबित हुआ है. सूचना प्रौद्योगिकी और पंचायती राज पर उनका काम उनमें से एक है. उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना बलिदान दिया था. उन्हें मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया.

पीएम ने खोया मानसिक संतुलनः बघेल

बघेल ने कहा कि राजीव गांधी पर प्रधानमंत्री की टिप्पणी बेहद निंदनीय है. कोई सोच भी नहीं सकता है कि प्रधानमंत्री के कद का कोई व्यक्ति किसी ऐसे व्यक्ति के लिए अपमानजनक टिप्पणी करेगा जो जीवित नहीं है. यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है और उन्हें इलाज की जरूरत है.

पीएम हैं सत्ता के भूखे

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि वह केवल 3-4 घंटे सोते हैं. पूरी नींद की कमी ने उनकी मानसिक स्थिति को खराब कर दिया है. मोदी को शीर्ष स्थान पर नहीं होना चाहिए क्योंकि यह देश के लिए खतरनाक है.

बघेल ने कहा कि मोदी ने झूठा दावा किया है कि देश के लिए उनके दिल में प्यार और देशभक्ति है जबकि वह केवल कुर्सी और सत्ता के भूखे हैं. बघेल ने आरोप लगाया कि वह सत्ता हथियाने के लिए वह किसी भी स्तर तक नीचे जा सकते हैं.

चुनाव में 150 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के इस तरह के बयान से यह साबित होता है कि उन्होंने इस आम चुनावों में अपनी हार स्वीकार कर ली है. बघेल ने कहा कि बीजेपी लोकसभा चुनाव में 150 से अधिक सीटें नहीं जीतने वाली है और संप्रग तीन सौ से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी.

उत्तर प्रदेश में शनिवार को एक रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा था कि आपके पिता को उनके दरबारियों द्वारा मिस्टर क्लीन कहा गया था, लेकिन उनका जीवन भ्रष्टाचारी नंबर एक के रूप में समाप्त हुआ.

बीजेपी ने कहा माफी मांगें बघेल

इधर राज्य में बीजेपी के प्रवक्ता सच्चिदानंद उपसाने ने प्रधानमंत्री मोदी पर बघेल के हमले को लेकर कहा कि बघेल को प्रधानमंत्री से माफी मांगनी चाहिए.

उपासने ने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, तब से कांग्रेस के नेता उन पर घटिया दर्जे की टिप्पणी कर रहे हैं जो बहुत ही निंदनीय है. अब एक संवैधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री ने ऐसी टिप्पणी की है, जो आपत्तिजनक है. उन्होंने कहा कि बघेल को अपना बयान वापस लेना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए.

उपासने ने कहा कि प्रधानंत्री ने राजीव गांधी को लेकर अपशब्द नहीं कहा है. उन्होंने केवल तथ्यों को बताया था. बोफोर्स घोटाले पर जब पूरा मामला सार्वजनिक है तब कांग्रेस क्यों घबराई हुई है. राजीव गांधी ने देश के लिए काम किया होगा, लेकिन उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों का भी सामना किया.

चुनाव आयोग ने दो और मामलों में दी पीएम मोदी को क्लीनचिट, अबतक 8 मामलों में मिली राहत- सूत्र

'फोनी' तूफान से आया भारतीय राजनीति में नया चक्रवात, PM ने ममता दीदी पर जमकर साधा निशाना...देखें मास्टर स्ट्रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget