एक्सप्लोरर

Phase 6: 7 राज्यों की 59 सीट पर वोटिंग, यूपी की 14, बिहार की 8 सीट समेत दिल्ली की सभी 7 सीटों पर वोटिंग

इस चरण के चुनाव मैदान में कुल 979 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें दिल्ली की 7 सीटों के लिये कांग्रेस, बीजेपी और आप सहित विभिन्न दलों के 164 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के छठे दौर के लिए आज सात राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. छठे चरण में दिल्ली की सभी 7 और हरियाणा की सभी 10 सीटों के अलावा यूपी की 14, बिहार, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल की 8-8 और झारखंड की 4 सीटों पर मतदान होगा. इस चरण में 10 करोड़ 16 लाख से अधिक मतदाता 979 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे.

बिहार और झारखंड की कई सीटों पर शाम 4 बजे तक ही मतदान

मतदान सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 1 लाख 13 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाये गये हैं. आज जिन राज्यों में मतदान होना है, उनमें बिहार और झारखंड को छोड़कर अन्य राज्यों की सभी सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा. बिहार की बाल्मीकि नगर और वैशाली लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित पांच विधानसभा सीटों और झारखंड की गिरिडीह, जमशेदपुर और सिंहभूमि लोकसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा.

झारखंड की धनबाद के अलावा उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा सहित अन्य राज्यों की सभी सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम छह 6 तक मतदान होगा. इस चरण के चुनाव मैदान में कुल 979 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें दिल्ली की 7 सीटों के लिये कांग्रेस, बीजेपी और आप सहित विभिन्न दलों के 164 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.

ईवीएम में कैद होगी इन दिग्गजों की किस्मत

इस चरण के चुनाव में किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों में यूपी की आजमगढ़ से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव , केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी सुल्तानपुर से बीजेपी के टिकट पर, मध्य प्रदेश में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर बीजेपी उम्मीदवार के रूप में मुरैना सीट से, बीजेपी से राज्य के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह कांग्रेस से एवं साध्वी प्रज्ञा सिंह बीजेपी उम्मीदवार के रूप में तथा गुना से कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हैं.

इसके अलावा हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में और राव इंद्रजीत सिंह गुड़गांव से बतौर बीजेपी उम्मीदवार और जजपा अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला हिसार से चुनाव मैदान में हैं. दिल्ली की सात सीटों पर भी मुकाबला दिलचस्प है. पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित बतौर कांग्रेस उम्मीदवार उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से और केन्द्रीय मंत्री हर्षवर्धन बीजेपी के टिकट पर चांदनी चौक सीट पर किस्मत आजमा रहे हैं.

अब तक 424 सीटों पर हो चुका है मतदान 

बिहार में केन्द्रीय मंत्री राधामोहन सिंह पूर्वी चंपारण सीट से बीजेपी के टिकट पर और वैशाली से रघुवंश प्रसाद सिंह बतौर आरजेडी उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इच चरण में राज्य की पूर्वी चंपारण , पश्चिमी चंपारण और वैशाली के अलावा शिवहर, महराजगंज, बाल्मीकि नगर , गोपालगंज और सिवान सीट पर चुनाव हो रहा है. पिछले पांच चरण के चुनाव में 543 लोकसभा सीटों में से अब तक 424 सीटों पर मतदान हो चुका है.

यह भी पढ़ें-

छठे चरण की वोटिंग से जुड़ी पल-पल की अपडेट जानें

Full Details: 7 राज्यों की 59 सीटों पर वोटिंग आज, जानिए-छठे चरण का A टू Z ब्यौरा

छठे चरण के लिए वोटिंग आज, 7 राज्यों की 59 सीटों पर तय होगा नेताओं का भविष्य

छठा चरण: ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं सबसे अमीर उम्मीदवार, 374 करोड़ की संपत्ति के मालिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी मना रहे 56वां बर्थडे, PM मोदी ने किया विश, बोले- 'मैं उनकी...'
राहुल गांधी मना रहे 56वां बर्थडे, PM मोदी ने किया विश, बोले- 'मैं उनकी...'
मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान
मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान
MLC T20 LEAGUE: आईपाएल 2026 में 0,0 पर आउट,अब MLC टी20 लीग में पहुंचते ही लगाया शतक, ठोक दिए इतने रन
आईपाएल 2026 में 0,0 पर आउट,अब MLC टी20 लीग में पहुंचते ही लगाया शतक, ठोक दिए इतने रन
'काला हिरण' फिल्म से सुपरस्टार सलमान खान को हैं ये 5 बड़ी दिक्कतें, दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई आज
'काला हिरण' फिल्म से सुपरस्टार सलमान खान को हैं ये 5 बड़ी दिक्कतें, दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई आज

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'ऑपरेशन भरत तिवारी' का बवाल ! | Bihar Encounter
Maharashtra Politics | Shiv Sena UBT Split: Congress के नाम पर Uddhav Thackeray से 'विद्रोह'
Iran US War | Trump | Mojtaba Khamenei | Janhit: महायुद्ध का चैंपियन कैसे बना ईरान? | Hormuz
Shiv Sena Split: उद्धव की 'सेना' के बागी सैनिक! | Maharashtra Shiv Sena UBT Crisis | Uddhav | Shinde
Maharashtra Politics |Shiv Sena UBT Split: Uddhav Thackeray के 6 सांसद बागी, कैसे बचेगी पार्टी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी मना रहे 56वां बर्थडे, PM मोदी ने किया विश, बोले- 'मैं उनकी...'
राहुल गांधी मना रहे 56वां बर्थडे, PM मोदी ने किया विश, बोले- 'मैं उनकी...'
मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान
मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान
MLC T20 LEAGUE: आईपाएल 2026 में 0,0 पर आउट,अब MLC टी20 लीग में पहुंचते ही लगाया शतक, ठोक दिए इतने रन
आईपाएल 2026 में 0,0 पर आउट,अब MLC टी20 लीग में पहुंचते ही लगाया शतक, ठोक दिए इतने रन
'काला हिरण' फिल्म से सुपरस्टार सलमान खान को हैं ये 5 बड़ी दिक्कतें, दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई आज
'काला हिरण' फिल्म से सुपरस्टार सलमान खान को हैं ये 5 बड़ी दिक्कतें, दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई आज
NEET Papaer Leak: कॉकरोच जनता पार्टी ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, अभिजीत दीपके ने सरकार से NEET मामले में कर दी बड़ी डिमांड
कॉकरोच जनता पार्टी ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, अभिजीत दीपके ने सरकार से कर दी बड़ी डिमांड
होर्मुज से कैसे निकलेंगे जहाज, क्या देना होगा टोल? ईरान-अमेरिका पीस डील के बाद अब ये होंगे नए नियम
होर्मुज से कैसे निकलेंगे जहाज, क्या देना होगा टोल? ईरान-अमेरिका पीस डील के बाद अब ये होंगे नए नियम
खेत की मेड़ पर मोरिंगा क्यों बो देते हैं किसान, कारण जान लेंगे तो आप भी अपनाएंगे ये तरीका
खेत की मेड़ पर मोरिंगा क्यों बो देते हैं किसान, कारण जान लेंगे तो आप भी अपनाएंगे ये तरीका
Viral Video: RTO से बचने के लिए ट्रक ने एक्सप्रेस-वे पर गिराए पत्थर, फिर पुलिस ने उठाया फावड़ा और...; देखें वीडियो 
RTO से बचने के लिए ट्रक ने एक्सप्रेस-वे पर गिराए पत्थर, फिर पुलिस ने उठाया फावड़ा और...; देखें वीडियो 
Embed widget