एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने केंद्र की योजनाओं पर उठाए सवाल, सिद्धू ने कहा- मोदी झूठ की लहर में डूबे दर्शनी घोड़े

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि मोदी आए थे गंगा का लाल बनकर और जाएंगे राफेल का दलाल बनकर. मैं ठोक कर बोलता हूं और मोदी जी कोई जवाब नहीं देते.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं पर कई बड़े सवाल खड़े किए हैं. कांग्रेस की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करने उतरे पंजाब में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने इस दौरान पीएम मोदी पर जमकर हमला किया. सिद्धू ने पीएम मोदी को झूठ की लहर में डूबा दर्शनी घोड़ा तक बोल दिया. सिद्धू ने नमामी गंगे, रोजगार, किसान और राफेल डील के मुद्दे पर मोदी सरकार को जमकर घेरा.

हम सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रमों की पोल खोलते हैं- सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ‘’आज हम सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रमों की पोल खोलते हैं. मोदी जी नमामी गंगे की बात कर रहे हैं, लेकिन वाराणसी में ही गंगा मैली हुई. सुप्रीम कोर्ट भी कह चुका है कि इस रफ्तार से गंगा साफ करने में 200 साल लगेंगे.’’ सिद्धू ने कहा कि मोदी सरकार ने एनजीसी की बैठक पांच सालों से नहीं बुलाई है.’’ सिद्धू ने आगे कहा, ‘’मोदी सरकार के डिजिटल इंडिया की बात के वादे बांस की तरह लंबे और खोखले हैं. जिस तिगांव से ऑप्टिक फाइबर की भारत योजना शुरू की गई है, वहां आज भी इंटरनेट नहीं चल रहा.’’

सिद्धू ने कहा कि स्किल इंडिया योजना भी नाम बड़े और दर्शन खोटे योजना जैसी साबित हुई है. इस योजना में 40 लाख को ट्रेनिंग दी गई और लेकिन रोजगार 10 फीसदी लोगों को ही मिला.’’ उन्होंने कहा, ‘’मोदी सरकार में नौकरी मिली नहीं, केवल सरकार ने नम्बर बढ़ा कर बता दिए. आंकड़े बताते हैं कि स्किल इंडिया में किस तरह 40 फीसदी फर्जी एनरोलमेंट हुए हैं.’’

सांसद आदर्श ग्राम योजना के फेज तीन में कोई गांव नहीं चुने गए- सिद्धू

सिद्धू ने कहा, ‘’अमृत योजना में भी काम नहीं हुआ. सांसद आदर्श ग्राम योजना के फेज तीन में कोई गांव नहीं चुने गए. 46 फीसद केंद्रीय मंत्रियों ने अपने गांव ही नहीं चुने. पीएम ने दो गांव चुने. वहां आज स्थिति है कि 80 फीसदी में कंडे और लकड़ियां रखी जा रही है. सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई, लेकिन बैटरी नहीं है. काशी आदर्श बालिका विद्यालय में करघा यूनिट लगी है और 4 बेटियां नौ किमी दूर पढ़ने जाती हैं.’’

सिद्धू ने दावा किया, ‘’बेटी बचाओ के 684 का 65 फीसद यानी 365 करोड़ रुपए विज्ञापनों पर खर्च किए गए. राज्यों को केवल 156 करोड़ दिया और 19 करोड़ दिया ही नहीं गया. ग्लोबल जेंडर गैप में भारत निचले पायदान पर खड़ा है.’’  सिद्धू ने कहा कि बड़े जोरशोर से बने निर्भय फंड का अधिकांश पैसा खर्च नहीं हुआ है. उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने 1600 करोड़ उद्योगपतियों की जेब में दिए.

सिद्धू ने पीएम मोदी को बताया लायर इन चीफ

सिद्धू ने पीएम मोदी को लायर इन चीफ कहते हुए कहा, ‘’वह फिर मेरी शिकायत करेंगे. कहेंगे कि सिद्धू मुझे झूठा बोलता है. मैं बता दूं कि कमज़ोर लोग शिकायत करते हैं. ताकतवर लोग तो शिकस्त देते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘’मोदी आए थे गंगा का लाल बनकर और जाएंगे राफेल का दलाल बनकर. मैं ठोक कर बोलता हूं और मोदी जी कोई जवाब नहीं देते.’’

यह भी पढ़ें-

लोकसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट जानने के लिए क्लिक करें

मायावती का बड़ा बयान, कहा- पीएम बनने का मौका मिला तो अंबेडकर नगर से लड़ सकती हूं चुनाव

मनमोहन का मोदी पर पलटवार, कहा- 'सर्वाधिक त्रासदीपूर्ण और विनाशकारी रहे इस सरकार के 5 साल'

बड़ा हादसा: रूस के मास्को में एयरपोर्ट पर लैंड हुआ जलता हुआ विमान, 41 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget