एक्सप्लोरर

दोबारा मोदी सरकार आती है तो टुकड़े-टुकड़े गैंग बिखर जाएगा- पीएम मोदी

बिहार के भागलपुर में अपने उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने पहुंचे पीएम मोदी ने पार्टी के लिए वोट मांगा. इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर करारा हमला बोला.

भागलपुरः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस-नीत विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 'महामिलावटी गैंग' को डर है कि सत्ता में मोदी की वापसी से भ्रष्टाचार और वंशवाद की 'दुकानें' बंद हो जाएंगी. बिहार के भागलपुर जिले में आयोजित रैली में संबोधन की शुरुआत करते हुए मोदी ने कहा, ''आपने अपने इस प्रधान सेवक को बीते पांच साल जो सेवा का मौका दिया है, उसने नामुमकिन को भी मुमकिन बना दिया है.''

उन्होंने गरीबों के लिए पक्का मकान, रसोई गैस कनेक्शन और स्वास्थ्य बीमा के लिए अयुष्मान योजना का भी जिक्र किया. विपक्ष की आलोचना करते हुए मोदी ने सवाल किया, ''नेताओं को अपने आंगन तक चकाचक सड़के पहुंचाते आपने देखा है? बिहार के गांव-गांव तक सड़के पहुंचाने का बीड़ा आपके इस चौकीदार ने उठाया है.''

विपक्ष पर डरे होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ''मोदी जब फिर आएगा तो इनकी भ्रष्टाचार की दुकानें पूरी तरह बंद हो जाएंगी. वंशवादी राजनीति के दिन लद जाएंगे. रक्षा सौदों की इनकी दलाली बंद हो जाएगी. गरीबों के नाम पर इनकी ठगी बंद हो जाएगी. टुकड़े-टुकड़े गैंग ही टुकड़े-टुकड़े होकर बिखर जाएगा.''

केन्द्र की ओर से विद्युतीकरण के क्षेत्र में किए गए काम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ''70 साल तक आपने लाल बत्ती का रौब देखा, लेकिन गरीब के घर बत्ती जले इसकी चिंता पहले किसी ने नहीं की. एनडीए की सरकार ने बिहार में गरीब के घर बत्ती पहुंचाने का काम किया.''

उन्होंने कहा कि 23 मई के चुनाव नतीजे के बाद फिर एक बार मोदी सरकार बनेगी. देश के छोटे और सीमांत किसानों को 60 वर्ष की आयु के बाद नियमित पेंशन का हमारा संकल्प है. अब किसान को भी पेंशन मिलेगी.

एक बार फिर राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए मोदी ने कहा कि सुरक्षा चाहे आपके हितों की हो, आपके सम्मान की हो या देश की सीमाओं की हो. ये सबसे जरूरी है. शांति की बात भी वही कर सकता है जिसकी भुजाओं में दम होता है.

पीएम मोदी ने सवाल किया, ''आपको पता है कि 2014 से पहले पाकिस्तान का रवैया क्या था? आतंकवादी भी पाकिस्तान भेजता था और फिर हमलों के बाद धमकियां भी वही देता था. कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार सिर्फ कागजी कार्रवाई में उलझकर रह जाती थी, क्या भारत को ऐसे ही रहना चाहिए?''

आतंकवाद और आतंकवादी गतिविधियों के वित्त पोषण के मामले में चल रही कार्रवाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ''हम जम्मू-कश्मीर में आतंक के ठिकानों का पता लगा लेंगे. पाकिस्तान से पैसा लेने वालों को जेल में डालेंगे. वहीं कांग्रेस और उसके साथी कह रहे हैं कि पाकिस्तान की भाषा बोलने वालों से आतंकवाद खत्म करने पर बात की जाएगी. दरअसल ये डरे हुए हैं और देश को डरा रहे हैं.''

मोदी, बीजेपी का नाम जबान पर लाए बिना बोले रामदेव, तस्वीर अच्छी है, परिणाम भी अच्छे होंगे

यूपी के गौतम बुद्ध नगर में वोटिंग के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ड्रोन कैमरों से की जा रही है निगरानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget