एक्सप्लोरर

यूपी: बेटे अखिलेश के कर्जदार हैं मुलायम सिंह यादव, पत्नी के पास है साढ़े सात किलो सोने के गहने

हलफनामे के मुताबिक मुलायम सिंह के पास 16 लाख 17 हजार 266 रुपये की नकदी है. मुलायम के पास पांच बैंक खाते हैं जिसमें से इटावा की बैंक ऑफ बड़ौदा में तीन एक खाता स्टेट बैंक दिल्ली और एक खाता लखनऊ में है. मुलायम ने 9,47,298 रुपए की पॉलिसी भी ले रखी है.

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से चुनाव लड़ रहे हैं. नामांकन भरे जाने के दौरान उन्होंने अपने हलफनामे में अपनी सारी संपत्तियों की जानकारी दी है. मुलायम सिंह के पास कुल 16.52 करोड़ रुपये की चल-अचल सम्पत्ति है. वहीं उनकी पत्नी साधना यादव के पास 5 करोड़ 06 लाख 86 हजार 842 रुपये की संपत्ति है. जिसमें साढ़े सात किलो सोने के गहने भी शामिल हैं. जिनकी वर्तमान कीमत दो करोड़, 41 लाख रुपये बताई है.

Lok Sabha Election 2019: सोनिया का गढ़ भेदना बीजेपी के लिए आसान नहीं

बेटे अखिलेश के कर्जदार हैं मुलायम सिंह इसके साथ ही मुलायम सिंह यादव ने अपने बेटे अखिलेश के कर्ज भी लिया हुआ है. उन्होंने अखिलेश से 2 करोड़ 13 लाख 80 हजार रुपये कर्ज ये बात मुलायम ने नामांकन के दौरान दाखिल अपने हलफनामे में इसका भी जिक्र है.

कुल आय आय और चल संपत्ति

मुलायम के पास 1 करोड़ 36 लाख 65 हजार 853 रुपये और उनकी पत्नी साधना यादव के पास 2 करोड़ 97 लाख 65 हजार 742 रुपये की चल संपत्ति है.शपथ पत्र में मुलायम के पास 16 करोड़ 52 लाख 44 हजार 300 रुपये की चल और अचल संपत्ति का जानकारी दी गई है. शपथ पत्र में मुलायम सिंह ने वित्तीय वर्ष 2017-18 में 32 लाख 02 हजार 615 रुपये की कुल आय बताई है. वहीं पत्नी की आय 25 लाख 61 हजार 170 रुपये होना बताया है.

यूपी: बीजेपी नेता नरेश अग्रवाल ने साधा गठबंधन पर निशाना, मायावती को 'होलिका' तो अखिलेश का कहा- 'कल का लड़का'

अचल सम्पत्ति

अचल सम्पत्ति के रूप में मुलायम सिंह के पास 1 करोड़ 36 लाख 65 हजार 853 रुपये हैं और उनकी पत्नी साधना यादव के पास 2 करोड़ 97 लाख 65 हजार 742 रुपये की अचल सम्पत्ति है.

बैंक खाते और नकद

मुलायम के पास 16 लाख 17 हजार 266 रुपये की नकदी है. मुलायम के पास पांच बैंक खाते हैं जिसमें से इटावा की बैंक ऑफ बड़ौदा में तीन एक खाता स्टेट बैंक दिल्ली और एक खाता लखनऊ में है. मुलायम ने 9,47,298 रुपए की पॉलिसी भी ले रखी है.

गाड़ियों की संख्या शपथ पत्र में मुलायम सिंह यादव के पास कोई गाड़ी नहीं है जबकि उनकी पत्नी के पास दो कारें हैं.

Lok Sabha Election 2019: डिम्पल यादव 6 अप्रैल को परिवार के सदस्यों के साथ करेंगी नामांकन, बीजेपी कर रही है अपनी जीत का दावा

आवासीय भवन

मुलायम सिंह यादव के पास सैफई में पैतृक मकान के अलावा इटावा में भी एक बंगला है. इटावा में बना हुआ बंगला 16 हजार वर्ग फुट में फैला हुआ है. इसकी मौजूदा कीमत छह करोड़ रुपये से अधिक है. इसके अलावा उनकी पत्नी साधना यादव के पास लखनऊ में भी बंगला है. जिसकी कीमत 70 लाख, 94 हजार रुपये है. इसके अलावा कई जमीनें भी हैं.

बता दें कि मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक सफर बेहद लंबा रहा है. 1967 में पहली बार मुलायम सिंह यादव ने विधायक का कार्यभार संभाला और उसके बाद वो 7 बार विधायक रहे. उसके बाद वो आबादी के लिहाज से सबसे बड़े प्रदेश यूपी के तीन बार मुख्यमंत्री रहे. यूपी के मुख्यमंत्री के अलावा वो 1996 से 1998 तक केंद्र सरकार में रक्षामंत्री भी रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget